बछेंद्री पाल को पद्म भूषण, गंभीर, छेत्री, बजरंग और अजय ठाकुर को पद्म श्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 11:25 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नाम की घोषणा भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार ‘पद्म भूषण’ के लिए की गयी, जबकि पद्म श्री के लिए शुक्रवार को गौतम गंभीर, बजरंग पूनिया और सुनील छेत्री को चुना गया. सरकार ने 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2019 पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले नामों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नाम की घोषणा भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार ‘पद्म भूषण’ के लिए की गयी, जबकि पद्म श्री के लिए शुक्रवार को गौतम गंभीर, बजरंग पूनिया और सुनील छेत्री को चुना गया.

सरकार ने 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2019 पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले नामों की घोषणा की. 64 वर्ष की महान पर्वतारोही बछेंद्री पाल 1984 में एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. विश्व कप विजेता क्रिकेटर गंभीर, स्टार फुटबालर छेत्री और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदकधारी पहलवान बजरंग के अलावा पद्म श्री द्रोणावल्ली हरिका (शतरंज), शरत कमल (टेबल टेनिस), बोम्बाल्या देवी लैशराम (तीरंदाजी), अजय ठाकुर (कबड्डी) और प्रशांती सिंह (बास्केटबाल) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. 37 वर्षीय गंभीर ने 2007 में भारत की विश्व टी20 खिताबी जीत के फाइनल्स में और 2011 विश्व कप खिताबी जीत में मैच विजयी पारी खेली थी.

चौंतीस साल के छेत्री पिछले एक दशक से भारतीय फुटबाल टीम की अगुवाई कर रहे हैं और देश के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. बजरंग विश्व कप रजत और कांस्य पदकधारी पहलवान हैं, इसके अलावा उनहोंने 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. पिछले साल बजरंग प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए नहीं चुने जाने के कारण नाराज हो गये थे. क्रिकेटर विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू की देश के शीर्ष खेल पुरस्कार के लिए सिफारिश की गयी थी. सरकार ने इस साल 112 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा है जिसमें चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola