इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन : साइना सेमीफाइनल में, सिंधू और श्रीकांत हारे

जकार्ता : साइना नेहवाल को शुक्रवार को सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में पहुंचने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा, जबकि पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने क्वार्टर फाइनल मैच हारकर बाहर हो गये. पिछले हफ्ते मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची आठवीं वरीयता प्राप्त साइना ने थाईलैंड की पोर्नपावी […]
जकार्ता : साइना नेहवाल को शुक्रवार को सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में पहुंचने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा, जबकि पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने क्वार्टर फाइनल मैच हारकर बाहर हो गये.
पिछले हफ्ते मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची आठवीं वरीयता प्राप्त साइना ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-7, 21-18 से मात देकर यहां महिला एकल के अंतिम चार में प्रवेश किया. राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की चैंपियन का सामना अब चीन की छठी वरीयता प्राप्त ही बिंगजियाओ से होगा जिनसे वह अपने करियर में कभी नहीं भिड़ी है.
सिंधू तीन बार की ओलिंपिक चैंपियन कैरोलिन मारिन की फुर्ती और सटीकता के सामने नहीं टिक सकी और एकतरफा मुकाबले में 11-21, 12-21 से हार गयी. मारिन के खिलाफ 13 भिड़ंत में सिंधू 5-7 से पिछड़ रही हैं जिसमें रियो ओलिंपिक और 2018 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार भी शामिल है. श्रीकांत हालांकि क्वार्टरफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी और एशियाई खेलों के चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी से 18-21, 19-21 से हार गये. वह इस तरह सत्र के दूसरे क्वार्टरफाइनल में बाहर हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










