इस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने माना साल 2018 उनके लिए रहा सर्वश्रेष्ठ, 2019 में टॉप 50 में आना लक्ष्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2018 3:55 PM
चेन्नई : भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने कहा कि साल 2018 उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ वर्ष रहा और उनका अगला लक्ष्य विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में आना है. इस साल दो चैलेंजर खिताब जीतने वाले 29 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, 2018 मेरा सर्वश्रेष्ठ सत्र रहा है. मैंने खुद को […]
चेन्नई : भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने कहा कि साल 2018 उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ वर्ष रहा और उनका अगला लक्ष्य विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में आना है.
इस साल दो चैलेंजर खिताब जीतने वाले 29 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, 2018 मेरा सर्वश्रेष्ठ सत्र रहा है. मैंने खुद को आगे बढ़ने के लिए अच्छा मंच दिया है और उम्मीद है कि ऐसा होगा. बायें हाथ के चेन्नई के इस खिलाड़ी की मौजूदा एटीपी रैंकिंग 107 है और उनकी प्राथमिकता शीर्ष 100 में जगह बनाना है.
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं शीर्ष 100 के अंदर आ जाऊंगा, लेकिन अगर मैंने अच्छा प्रदर्शन किया तो मेरे पास विश्व में शीर्ष 50 में जगह बनाने का मौका होगा. मैं यह सुनिश्चित करने पर ज्यादा ध्यान दे रहा हूं कि टूर स्तर में ज्यादा खेलने का मौका मिले.
इसे भी पढ़ें…
साल 2018 में छायी रही भारतीय टेनिस में निराशा, कुछ खिलाड़ियों ने जगायी भविष्य उम्मीदें
इटली के खिलाफ कोलकाता में फरवरी में खेले जाने वाले डेविस कप क्वालीफायर्स मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम कड़ी टक्कर देगी. उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर इटली की टीम काफी मजबूत है और हमारे लिए मुकाबला आसान नहीं होगा. उनकी टीम में छह खिलाड़ी शीर्ष 100 रैंकिंग में शामिल है. हमारे लिए फायदे की बात यह है कि हम घरेलू माहौल में खेलेंगे और मुकाबला ग्रास कोर्ट पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










