चीन ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट : फ्रांस के लुकास कोरवी को पटखनी दे प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुझोऊ : भारत के किदांबी श्रीकांत आसान जीत के साथ चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये, जबकि एचएस प्रणय पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गये. पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने फ्रांस के लुकास कोरवी को 21-12, 21-16 से हराया. अब उनका सामना इंडोनेशिया के टामी […]

विज्ञापन

फुझोऊ : भारत के किदांबी श्रीकांत आसान जीत के साथ चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये, जबकि एचएस प्रणय पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गये. पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने फ्रांस के लुकास कोरवी को 21-12, 21-16 से हराया. अब उनका सामना इंडोनेशिया के टामी सुगिआर्तो से होगा. वहीं, प्रणय को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21-11, 21-14 से मात दी.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : किदांबी श्रीकांत ने रचा इतिहास, दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बने

भारत की युवा वैष्णवी रेड्डी जाक्का को थाईलैंड की पोर्नापावी चोचुवोंग ने 21-12, 21-16 से हराया. मिश्रित युगल में भारत के सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को सातवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के चान पेंग सून और गोह लियू यिंग ने 18-21, 21-19, 21-17 से मात दी. ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु पहले ही प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola