जानें, उसैन बोल्‍ट को क्‍यों आया गुस्‍सा

Updated at : 15 Oct 2018 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, उसैन बोल्‍ट को क्‍यों आया गुस्‍सा

सिडनी : फर्राटा के बादशाह उसैन बोल्ट ने कहा है कि एथलेटिक्स से संन्यास लेने के बावजूद ड्रग परीक्षण नोटिस मिलने से वह सकते में आ गये क्योंकि उनका अब कोई पेशेवर अनुबंध नहीं है और वह ऑस्ट्रेलिया में फुटबॉल करियर शुरू करने की कोशिश में लगे हैं. बोल्ट ने पिछले साल एथलेटिक्स से संन्यास […]

विज्ञापन

सिडनी : फर्राटा के बादशाह उसैन बोल्ट ने कहा है कि एथलेटिक्स से संन्यास लेने के बावजूद ड्रग परीक्षण नोटिस मिलने से वह सकते में आ गये क्योंकि उनका अब कोई पेशेवर अनुबंध नहीं है और वह ऑस्ट्रेलिया में फुटबॉल करियर शुरू करने की कोशिश में लगे हैं.

बोल्ट ने पिछले साल एथलेटिक्स से संन्यास ले लिया था. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कोस्ट मैरिनर्स ने अभी तक अनुबंध नहीं सौंपा है जहां वह वर्तमान में 100 मीटर का विश्व रिकार्डधारक ट्रायल पर है. बोल्ट ने इंस्टाग्राम पर दिये गये वीडियो में नोटिस को भी दिखाया है. उन्होंने कहा, मैं ट्रैक एवं फील्ड से संन्यास ले चुका हूं और फुटबॉलर बनना चाहता हूं लेकिन यह देखिये. प्रतियोगिता से इतर परीक्षण के लिये मूत्र और रक्त के नमूने की मांग संबंधी यह नोटिस लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ से जारी किया है.

बोल्ट ने कहा, मैं आज कैसे ड्रग परीक्षण दे सकता हूं. मैं अभी पेशेवर फुटबॉलर भी नहीं हूं. मैंने उस महिला से कहा कि अभी जबकि मैंने क्लब के साथ अनुबंध नहीं किया है तब मेरा परीक्षण क्यों किया जा रहा है और उसने कहा कि उन्होंने उनसे कहा कि मैं एलीट एथलीट हूं और इसलिए मेरा परीक्षण होना चाहिए. फिर ठीक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola