भारत को एशियाई पैरा खेलों के पहले दिन पांच पदक

Updated:
विज्ञापन

जकार्ता : भारत ने पैरा एशियाई खेलों में शानदार शुरुआत करते हुए यहां रविवार को पहले दिन दो रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते. पुरुष बैडमिंटन टीम ने करीबी मुकाबले में सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ 1-2 की शिकस्त के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला. सुहास […]

विज्ञापन

जकार्ता : भारत ने पैरा एशियाई खेलों में शानदार शुरुआत करते हुए यहां रविवार को पहले दिन दो रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते.

विज्ञापन

पुरुष बैडमिंटन टीम ने करीबी मुकाबले में सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ 1-2 की शिकस्त के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला. सुहास यथिराज ने एकल में ओमार बाकरी को 21-8, 21-7 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई.राज कुमार और तरुण की जोड़ी हालांकि युगल मुकाबले में चीह होन और साबा हेनुल की जोड़ी के खिलाफ 9-21, 8-21 से हार गई. निर्णायक मुकाबले में चिरांग बारथा को मोहम्मद अहमद के खिलाफ 14-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने मुकाबला 1-2 से गंवा दिया.

पुरुष पावरलिफ्टिंग 49 किग्रा वर्ग में फरमन बाशा ने रजत और परमजीत कुमार ने कांस्य पदक जीता. बाशा ने 128 जबकि परमजीत ने 127 किग्रा वजन उठाया. तैराकी में महिला 100 मीटर बटरफ्लाई एस 10 वर्ग में देवांशी सतीजावन ने रजत पदक जीता जबकि सुयश जाधव ने पुरुष 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम 7 वर्ग में कांस्य पदक जीता.

शतरंज में सभी भारतीयों ने अपने मैच जीते. दृष्टिबाधित प्रचूर्य कुमार प्रधान ने तिमोर लेस्ते के डोमिनगोस सावियो फर्नांडिज गुसमाओ को 15 मिनट से भी कम समय में हराया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola