बिहार के मो मुश्ताक अहमद बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली\पटना : मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया के आठवें सम्मेलन और चुनाव के दौरान हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया. हॉकी इंडिया के पूर्व महासचिव अहमद वर्तमान अध्यक्ष राजिंदर सिंह की जगह लेंगे. उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है. वह मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के रहनेवाले हैं. पटना में बीएसएनएल […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली\पटना : मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया के आठवें सम्मेलन और चुनाव के दौरान हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया. हॉकी इंडिया के पूर्व महासचिव अहमद वर्तमान अध्यक्ष राजिंदर सिंह की जगह लेंगे. उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है. वह मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के रहनेवाले हैं. पटना में बीएसएनएल में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. वह 2008 से बिहार हॉकी के महासचिव थे.
मणिपुर के ज्ञानेंद्रो
निंगोमबाम हाॅकी इंडिया के सीनियर उपाध्यक्ष होंगे, जबकि जम्मू-कश्मीर हॉकी की असिमा अली और हॉकी झारखंड के भोलानाथ सिंह उपाध्यक्ष होंगे. हॉकी जम्मू-कश्मीर के राजिंदर सिंह ने मरियम्मा कोशि के रिटायर होने के बाद पद संभाला था. उन्हें नया महासचिव और हाकी असम के तपन कुमार दास को कोषाध्यक्ष चुना गया है. भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंथा लाकड़ा और छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी संयुक्त सचिव होंगे. हॉकी राजस्थान की आरती सिंह, हाकी तमिलनाडु की एम रेणुका लक्ष्मी और एसवीएस सुब्रमण्यम गुप्ता कार्यकारी सदस्य चुने गये. आर पी सिंह और जायदीप कौर खिलाड़ियों के प्रतिनिधि बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन