एशियाई खेल : रानी रामपाल होंगी समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक

जकार्ता : महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को 18वें एशियाई खेलों के समापन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को कहा, रविवार के कार्यक्रम के लिए रानी को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया. इन खेलों के उद्घाटन समारोह […]
जकार्ता : महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को 18वें एशियाई खेलों के समापन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है.
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को कहा, रविवार के कार्यक्रम के लिए रानी को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया.
इन खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया था जिन्होंने इन खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता. तेइस साल की रानी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 साल के पदकों को सूखा खत्म करते हुए रजत पदक जीता है.
टीम हालांकि फाइनल में जापान से 1-2 से हार के कारण 36 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने से चूक गयी. लगभग 550 भारतीय खिलाड़ियों के दल में से ज्यादातर खिलाड़ी स्वदेश लौट गये है और ध्वजवाहक का चयन वहां मौजूद खिलाड़ियों में से किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




