सिंधू थाईलैंड ओपन के फाइनल में, ओकुहारा से खिताबी भिड़ंत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2018 6:53 PM
बैंकाक : ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू शनिवार को यहां 350,000 डालर ईनामी राशि के थाईलैंड ओपन विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग पर जीत से फाइनल में पहुंच गयी. दूसरी वरीयता प्राप्त इस भारतीय खिलाड़ी ने तुनजुंग के खिलाफ एक घंटे तक मुकाबले में 23-21 […]
बैंकाक : ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू शनिवार को यहां 350,000 डालर ईनामी राशि के थाईलैंड ओपन विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग पर जीत से फाइनल में पहुंच गयी.
दूसरी वरीयता प्राप्त इस भारतीय खिलाड़ी ने तुनजुंग के खिलाफ एक घंटे तक मुकाबले में 23-21 16-21 21-9 से जीत दर्ज की. सिंधू का सामना अब नोजोमी ओकुहारा से होगा जो पिछली विश्व चैम्पियनशिप मैच का दोहराव होगा जिसमें जापानी खिलाड़ी ने बाजी मारी थी.
दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने तुनजुंग को पहले गेम में पछाड़ा जिसमें वह दो अंक से ही आगे रहीं. दूसरे गेम में सिंधू ने काफी वैरिएशन भरा गेम खेला और कुल अलग चीजों से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को परेशान किया.
उन्होंने कुछ बेहतरीन नेट प्ले की बदौलत 9-5 की बढ़त बनायी लेकिन वह इसे गंवा बैठी और तुनजुंग ने चार अंक की बढ़त बनाकर ब्रेक तक 11-9 से बढ़त बना ली. सिंधू ने 10-16 से पिछड़ने के बाद लगातार तीन अंक हासिल किये लेकिन फिर भी वह कुछ गलतियों से गेम गंवा बैठीं. तीसरे गेम में सिंधू ने बेहतरीन खेल दिखाया और तुनजुंग को पस्त किया.
उन्होंने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए 5-1 की बढ़त ले ली. इस भारतीय खिलाड़ी ने यह भी सुनिश्चित किया कि तुनजुंग गेम में वापसी नहीं करे और उन्होंने इसे आसानी से 21-9 से अपने नाम किया. सिंधू ने क्वार्टरफाइनल में मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी सोनिया चिया को शिकस्त दी थी. ओकुहारा ने सेमीफाइनल मुकाबले में बेईवेन झांग को 21-17 21-10 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










