DPL से IPL और टीम इंडिया तक, नितीश राणा ने बताया दिल्ली क्रिकेट की सफलता का फॉर्मूला

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान इशारा करते हुए नितीश राणा (फोटो-सोशल मीडिया)

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 से पहले वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा ने कहा कि DPL अब सिर्फ एक घरेलू टी20 लीग नहीं, बल्कि IPL और टीम इंडिया तक पहुंचने का मजबूत मंच बन चुकी है.

विज्ञापन

Nitish Rana on DPL: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के तीसरे सीजन से पहले वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान और भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा ने लीग को दिल्ली क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया. उनका कहना है कि DPL ने कई खिलाड़ियों को IPL और भारतीय टीम तक पहुंचने का मौका दिया है और इसका बड़ा श्रेय दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) को जाता है.

विज्ञापन

नितीश राणा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में DPL से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं. कई खिलाड़ियों का चयन IPL में हुआ, जबकि कुछ ने भारतीय टीम तक का सफर भी तय किया. उन्होंने कहा कि लीग का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और यही दिल्ली क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत है.

राणा ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इस बार प्रतियोगिता और अधिक प्रतिस्पर्धी बने, ताकि युवा खिलाड़ियों को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़े. उनके मुताबिक, जितना कड़ा मुकाबला होगा, खिलाड़ियों का विकास भी उतना ही बेहतर होगा और इससे दिल्ली क्रिकेट को भविष्य में और मजबूत खिलाड़ी मिलेंगे.

31 जुलाई से 30 अगस्त से खेला जाएगा डीपीएल-3

दिल्ली प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक खेला जाएगा. पिछले सीजन में नितीश राणा की कप्तानी में वेस्ट दिल्ली लायंस ने पहली बार खिताब अपने नाम किया था. इस बार भी लीग में कई भारतीय स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं.

DPL से आईपीएल तक पहुंचे ये सितारे

DPL ने कई युवा खिलाड़ियों के करियर को नई उड़ान दी है. आयुष बदोनी, हर्षित राणा, सिमरजीत सिंह, सुयश शर्मा, प्रियांश आर्या और दिग्वेश राठी जैसे खिलाड़ियों को इस लीग से पहचान मिली और बाद में उन्होंने IPL में जगह बनाई. इनमें हर्षित राणा और आयुष बदोनी IPL में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम तक पहुंच चुके हैं. इससे साफ है कि DPL अब सिर्फ एक स्थानीय टी20 लीग नहीं, बल्कि एक मंच तक पहुंचने का मजबूत रास्ता बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: टी20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, बिहार के लाल के सिर सजा नंबर-1 का ताज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola