मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर 4 बार विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Updated:
विज्ञापन

मिचेल स्टार्क (फोटो- सोशल मीडिया)

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक अभूतपूर्व विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने टेस्ट मैच की पहली गेंद पर चार बार विकेट लेने का कारनामा किया है, जो आज तक दुनिया का कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है. स्टार्क की इस घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश की टीम 64 रन पर सिमट गई.

विज्ञापन

Mitchell Starc Record: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो इससे पहले दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट करते ही स्टार्क टेस्ट मैच की पहली गेंद पर चार बार विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट शनिवार (22 अगस्त) से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शुरू हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और कप्तान के भरोसे पर स्टार्क ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.

Mitchell Starc Record: पहली गेंद पर शादमान को किया आउट

मिचेल स्टार्क ने पारी की पहली गेंद पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को अपना शिकार बनाया. शादमान के बल्ले का किनारा लगा और कैमरुन ग्रीन ने कैच पकड़ लिया. इस तरह शादमान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इस विकेट के साथ ही स्टार्क ने टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया.

इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज पेड्रो कॉलिन्स के नाम था, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में तीन बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया था. खास बात यह है कि कॉलिन्स ने तीनों मौकों पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज हन्नान सरकार को आउट किया था.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले MI का मास्टरस्ट्रोक, वैभव सूर्यवंशी को तराशने वाले जुबिन भरूचा की टीम में एंट्री

पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाजदेशपहली गेंद पर विकेट
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया4
पेड्रो कॉलिन्सवेस्टइंडीज3
ज्योफ अर्नोल्डइंग्लैंड2
रिचर्ड हेडलीन्यूजीलैंड2
कपिल देवभारत2
सुरंगा लकमलश्रीलंका2

Mitchell Starc: स्टार्क ने 6 विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ी

सिर्फ पहली गेंद पर रिकॉर्ड बनाने तक ही स्टार्क नहीं रुके. उन्होंने इसके बाद भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर कहर बरपाया और पहली पारी में 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट झटके. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 64 रन पर सिमट गई. स्टार्क ने अपनी शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को मैच में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: व्हाइट बॉल के बाद अब रेड-बॉल में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, जानें कब और कहां खेलेंगे मैच

Mitchell Starc ने चार बार कैसे किया कारनामा?

मिचेल स्टार्क (एक्स)
मिचेल स्टार्क (एक्स)

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट लेने का सिलसिला 2016 में शुरू किया था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गाले में 4 अगस्त 2016 को पहली गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने को आउट किया था. इसके बाद 2021-22 एशेज सीरीज में स्टार्क ने इंग्लैंड के रोरी बर्न्स को द गाबा में टेस्ट की पहली गेंद पर बोल्ड किया.

भारत के खिलाफ 2024 में एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को पहली गेंद पर LBW आउट किया. उस विकेट के साथ उन्होंने पेड्रो कॉलिन्स के तीन बार के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. अब बांग्लादेश के खिलाफ शादमान इस्लाम को आउट कर स्टार्क ने यह कारनामा चौथी बार कर दिया और इतिहास रच दिया.

बल्लेबाजटीमआउट होने का तरीकाजगहतारीख
दिमुथ करुणारत्नेश्रीलंकाकैचगाले4 अगस्त 2016
रोरी बर्न्सइंग्लैंडबोल्डब्रिस्बेन8 दिसंबर 2021
यशस्वी जायसवालभारतLBWएडिलेड6 दिसंबर 2024
शादमान इस्लामबांग्लादेशकैचमैके22 अगस्त 2026

Mitchell Starc: टेस्ट के पहले ओवर में भी सबसे ज्यादा विकेट

शादमान इस्लाम का विकेट स्टार्क के लिए एक और बड़े रिकॉर्ड का कारण बना. वह टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं. स्टार्क ने टेस्ट के पहले ओवर में अब तक 9 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने करियर में पहले ओवर में 8 विकेट लिए थे.

टेस्ट के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाजदेशपहले ओवर में विकेट
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया9
जेम्स एंडरसनइंग्लैंड8
रे लिंडवॉलऑस्ट्रेलिया7
रिचर्ड हेडलीन्यूजीलैंड7
कपिल देवभारत7

ये भी पढ़ें: Keshav Maharaj on ETPL: ग्लासगो में बच्चों का क्रिकेट प्रेम देख खुश हुए महाराज, अश्विन-रहाणे की भी की तारीफ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola