Duleep Trophy 2026: व्हाइट बॉल के बाद अब रेड-बॉल में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, जानें कब और कहां खेलेंगे मैच

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- एक्स)

भारतीय क्रिकेट का नया सीजन दलीप ट्रॉफी 2026 से शुरू हो रहा है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने IPL में धूम मचाई, अब रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. ईस्ट जोन के उपकप्तान के तौर पर उन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

विज्ञापन

Duleep Trophy 2026 Started on 23 Aug: भारतीय घरेलू क्रिकेट के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है. 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी 2026 का रोमांच शुरू होगा. वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी की वजह से इस बार टूर्नामेंट और भी रोमांचक होने वाला है. IPL में धमाल मचाने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के बाद अब 15 साल के वैभव के सामने रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने की चुनौती होगी.

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन, साउथ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमें हिस्सा लेंगी. क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदानों पर खेले जाएंगे, जबकि फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा.

IPL में धमाल मचाने वाले वैभव की अब शुरू होगी असली परीक्षा

वैभव सूर्यवंशी पिछले एक साल में क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरे हैं. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने भारतीय टीम में भी जगह बनाई. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बने.

जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी शुरुआती T20I सीरीज में भी वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतक लगाए. पहले मुकाबले में महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर उन्होंने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया. अब नजर इस बात पर होगी कि व्हाइट बॉल में पहचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अपने आप को रेड बॉल में कैसे ढालते हैं.

ये भी पढ़ें: घरेलू क्रिकेट को लेकर BCCI का नया प्लान, ज्यादा मैच होंगे लाइव; बदल सकता है फाइनल का वेन्यू

Duleep Trophy 2026: ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन बात करते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)
वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन बात करते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन की टीम में जगह मिली है. उन्हें ईशान किशन की अगुआई वाली टीम का उपकप्तान बनाया गया है. यानी 15 साल की उम्र में उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी भी होगी. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव का रिकॉर्ड अभी बहुत प्रभावशाली नहीं है. उन्होंने अब तक आठ फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों में 207 रन बनाए हैं. उनका औसत 17.25 और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन है. ऐसे में दलीप ट्रॉफी उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी. अगर वह इस टूर्नामेंट में बड़ी पारियां खेलने में सफल रहते हैं, तो रेड-बॉल क्रिकेट में उनकी दावेदारी और मजबूत हो सकती है.

Duleep Trophy 2026: पहले मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन से भिड़ेगा ईस्ट जोन

ईस्ट जोन अपने अभियान की शुरुआत नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ करेगा. दोनों टीमें 23 से 26 अगस्त तक बेंगलुरु में आमने-सामने होंगी. दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की भिड़ंत होगी. दोनों क्वार्टर फाइनल के विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे. सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त से 2 सितंबर तक खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026-27 की सभी टीमों का ऐलान, देखें पूरी स्क्वाड

Duleep Trophy 2026 Schedule: दलीप ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल

चरणमुकाबलातारीखवेन्यूसमय
क्वार्टर फाइनलईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन23-26 अगस्तBCCI COE Ground 2, बेंगलुरुसुबह 9:30 बजे
क्वार्टर फाइनलनॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन23-26 अगस्तBCCI COE Ground 1, बेंगलुरुसुबह 9:30 बजे
सेमीफाइनलसेंट्रल जोन vs QF1 विजेता30 अगस्त-2 सितंबरBCCI COE Ground 1, बेंगलुरुसुबह 9:30 बजे
सेमीफाइनलसाउथ जोन vs QF2 विजेता30 अगस्त-2 सितंबरBCCI COE Ground 2, बेंगलुरुसुबह 9:30 बजे
फाइनलसेमीफाइनल विजेता vs सेमीफाइनल विजेता6-10 सितंबरएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नईसुबह 9:30 बजे

Duleep Trophy 2026: डिफेंडिंग चैंपियन है सेंट्रल जोन

सेंट्रल जोन दलीप ट्रॉफी का मौजूदा चैंपियन है, जबकि वेस्ट जोन इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है. इस बार भी दोनों टीमों पर खिताब की दौड़ में नजर रहेगी.

Where to Watch Duleep Trophy 2026: कहां देखें लाइव?

दलीप ट्रॉफी 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. वहीं टीवी पर मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

क्यों खास है इस बार दलीप ट्रॉफी?

दलीप ट्रॉफी हमेशा भारतीय क्रिकेट में नए और उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच रही है. लेकिन इस बार वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी ने टूर्नामेंट की दिलचस्पी और बढ़ा दी है. IPL में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने के बाद वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कदम रख चुके हैं. अब उनके सामने चार दिवसीय क्रिकेट की अलग चुनौती है, जहां सिर्फ तेज रन बनाना ही नहीं बल्कि लंबे समय तक क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करना भी जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें: Rahul Dravid on Vaibhav Sooryavanshi: द्रविड़ ने बताया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए क्यों जरूरी है रेड-बॉल क्रिकेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola