IPL 2027 से पहले MI का मास्टरस्ट्रोक, वैभव सूर्यवंशी को तराशने वाले जुबिन भरूचा की टीम में एंट्री

Updated:
विज्ञापन

जुबिन भरुचा (फोटो- सोशल मीडिया)

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए अपनी टीम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राजस्थान रॉयल्स के पूर्व डायरेक्टर जुबिन भरूचा को परफॉर्मेंस का नया जिम्मा सौंपा गया है. यह नियुक्ति टीम के क्रिकेट ऑपरेशंस और प्लेयर डेवलपमेंट में अहम बदलाव लाएगी.

विज्ञापन

Mumbai Indians Appointed Zubin Bharucha as Director Of Performance: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने सपोर्ट सिस्टम में अहम बदलाव किया है. मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस जुबिन भरूचा को सभी वर्टिकल में डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया है. राजस्थान रॉयल्स में रहते हुए भरूचा ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस पिछले छह IPL सीजन से ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अपने क्रिकेट ऑपरेशंस और प्लेयर डेवलपमेंट के सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है. भरूचा अब मुंबई के पूरे इकोसिस्टम में परफॉर्मेंस से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर काम करेंगे.

Zubin Bharucha-Vaibhav Sooryavanshi Connection: वैभव सूर्यवंशी से है खास कनेक्शन

जुबिन भरूचा का नाम इस लिए भी चर्चा में है कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के ओवरऑल डेवलपमेंट पर काम किया और उसे उभरते हुए करीब से देखा है. राजस्थान रॉयल्स की देशभर में चलने वाली अकादमियों में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने ऑफ सीजन में ट्रेनिंग की. भरूचा इन अकादमियों के संचालन और युवा खिलाड़ियों के डेवलपमेंट से जुड़े रहे.

वैभव ने पिछले कुछ समय में जिस तेजी से क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है, उसमें राजस्थान रॉयल्स के सिस्टम और उनके मार्गदर्शन की भी भूमिका रही है. अब वही अनुभव भरूचा मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों के विकास में इस्तेमाल करेंगे.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: व्हाइट बॉल के बाद अब रेड-बॉल में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, जानें कब और कहां खेलेंगे मैच

Who is Zubin Bharucha: कौन हैं जुबिन भरूचा?

जुबिन भरूचा का क्रिकेट से पुराना रिश्ता रहा है. वह मुंबई और सरे के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं. दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज भरूचा ने 18 साल की उम्र में इंग्लैंड के रीगेट प्रायरी क्रिकेट क्लब के लिए विदेशी खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट करियर शुरू किया था. बाद में उन्होंने बॉम्बे का प्रतिनिधित्व किया. उनके नाम 17 फर्स्ट क्लास और 11 लिस्ट ए मुकाबले हैं.

क्रिकेट से संन्यास के बाद भरूचा ने मुंबई में वर्ल्ड क्रिकेट एकेडमी की स्थापना की, जहां कई टेस्ट क्रिकेटरों ने ट्रेनिंग की. उन्होंने युवराज सिंह की फुटवर्क पर भी काम किया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की तकनीकी पहलों में योगदान दिया.

Zubin Bharucha Experience: राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबा अनुभव

Image
जुबिन भरूचा और यशस्वी जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया)

IPL में भरूचा का जुड़ाव राजस्थान रॉयल्स से काफी पुराना रहा है. वह 2008 से 2015 तक टीम के साथ जुड़े रहे. 2012 में उन्होंने टीम को कोच भी किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, जिसे अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जाना जाता है, में टेक्निकल डायरेक्टर की भूमिका निभाई. 2018 में वह दोबारा राजस्थान रॉयल्स से जुड़े और 2025-26 सीजन तक डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस के पद पर रहे. अब मुंबई इंडियंस में उन्हें सभी वर्टिकल में परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम, टॉस जीतकर क्या करना होगा बेहतर? जानें कहां देख सकेंगे मैच का लाइव प्रसारण

MI on Zubin Bharucha: MI ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस ने जुबिन भरूचा की नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा कि वह टीम के मौजूदा मल्टी-डिसिप्लिनरी लीडरशिप ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे. उनका फोकस MI के पूरे इकोसिस्टम में परफॉर्मेंस से जुड़े क्षेत्रों और खिलाड़ी विकास को और मजबूत करने पर होगा. टीम का मानना है कि भरूचा का आधुनिक और डेटा-केंद्रित क्रिकेट ऑपरेशंस का अनुभव खिलाड़ी विकास की मौजूदा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद करेगा.

रोहित-हार्दिक पर भी होगी नजर

मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2027 से पहले कई अहम फैसले लेने होंगे. टीम के सामने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े नामों को लेकर भी रणनीति तैयार करने की चुनौती है. छह सीजन से IPL ट्रॉफी का इंतजार कर रही MI अब अपने सिस्टम में बदलाव के जरिए टीम को दोबारा खिताबी दौड़ में मजबूत करना चाहेगी. जुबिन भरूचा की नियुक्ति इसी बड़े बदलाव का हिस्सा मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Rahul Dravid on Vaibhav Sooryavanshi: द्रविड़ ने बताया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए क्यों जरूरी है रेड-बॉल क्रिकेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola