Keshav Maharaj on ETPL: ग्लासगो में बच्चों का क्रिकेट प्रेम देख खुश हुए महाराज, अश्विन-रहाणे की भी की तारीफ

Updated:
विज्ञापन

केशव महराज (फोटो—एक्स)

दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) को लेकर उत्साहित हैं. ग्लासगो में युवा क्रिकेटरों के बीच क्रिकेट के प्रति जुनून देखकर वह अभिभूत हुए. उन्होंने अश्विन और रहाणे जैसे दिग्गजों की मौजूदगी पर भी अपनी राय रखी.

विज्ञापन

Keshav Maharaj on ETPL : दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीजन में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह ग्लासगो कॉस्मिक की ओर से इस नई टी20 लीग में नजर आएंगे. ग्लासगो में युवा खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट को लेकर दिखा उत्साह भी महाराज को काफी प्रभावित कर गया. वहीं, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे जैसे भारतीय दिग्गजों की मौजूदगी को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी.

विज्ञापन

Keshav Maharaj: ग्लासगो में बच्चों का क्रिकेट प्रेम देख खुश हुए महाराज

ETPL से जुड़े कार्यक्रम के दौरान केशव महाराज ने ग्लासगो में युवा क्रिकेटरों के साथ समय बिताया और क्रिकेट कैंप में हिस्सा लिया. बच्चों के बीच क्रिकेट को लेकर उत्साह देखकर वह काफी प्रभावित हुए.

महाराज ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के बीच जाकर उनका जुनून देखना शानदार अनुभव रहा. उनके मुताबिक, ऐसे देश में बच्चों को क्रिकेट के प्रति उत्साहित देखना खास है, जहां यह खेल अभी फुटबॉल जैसे खेलों की तरह लोकप्रिय नहीं है.

Keshav Maharaj: अश्विन और रहाणे के साथ खेलने को लेकर उत्साहित

ETPL में रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे की मौजूदगी इसे भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भी खास बनाती है. केशव महाराज ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर अपना सम्मान जाहिर किया. अश्विन को लेकर महाराज ने कहा कि उन्हें उनके खिलाफ खेलने के साथ-साथ उनके साथ खेलने का भी मौका मिला है. उन्होंने अश्विन को क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शामिल बताया और उनके अनुभव की तारीफ की. वहीं, अजिंक्य रहाणे को लेकर महाराज ने कहा कि वह उनका काफी सम्मान करते हैं. उन्होंने रहाणे को मैदान के बाहर भी अच्छा इंसान बताया. महाराज पहले भी रहाणे के खिलाफ क्रिकेट खेल चुके हैं.

Keshav Maharaj: ETPL में खेलने को लेकर क्यों उत्साहित हैं महाराज?

केशव महाराज के लिए ETPL सिर्फ एक और टी20 लीग नहीं है. उनका मानना है कि अलग-अलग देशों और परिस्थितियों में खेलने से खिलाड़ियों को अपने खेल को बेहतर तरीके से समझने और ढालने का मौका मिलता है. ग्लासगो कॉस्मिक के साथ खेलने के दौरान महाराज को ऐसी परिस्थितियों में क्रिकेट खेलने का अनुभव मिलेगा, जो दक्षिण अफ्रीका में उनके लिए आम नहीं हैं.

Also Read: आलोचकों को गौतम गंभीर का करारा जवाब, बोले- मेरा काम लाइक्स-व्यूज नहीं, भारत के लिए ट्रॉफी जीतना है

Keshav Maharaj: भारतीय प्लेयर्स की लोकप्रियता से मिलेगा फायदा

केशव महाराज ने यह भी माना कि भारतीय क्रिकेटरों की दुनियाभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में अश्विन और रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का ETPL से जुड़ना लीग के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. उनके मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों की लोकप्रियता यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग को नई ऑडियंस तक पहुंचाने में मदद करेगी. इससे उन देशों में भी क्रिकेट को बढ़ावा मिल सकता है, जहां अभी यह खेल फुटबॉल और दूसरे खेलों की तुलना में कम लोकप्रिय है.

Keshav Maharaj: युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना भी जिम्मेदारी

महाराज का मानना है कि प्रोफेशनल क्रिकेटर की जिम्मेदारी सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन करने तक सीमित नहीं होती. युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना और उन्हें क्रिकेट से जोड़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि ETPL जैसी लीग के जरिए आने वाले समय में युवा खिलाड़ियों को अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के करीब आने और उनसे सीखने का मौका मिल सकता है. उनके मुताबिक, अगर प्रोफेशनल खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर युवाओं को प्रेरित कर पाते हैं, तो यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी.

Also Read: Rahul Dravid on Vaibhav Sooryavanshi: द्रविड़ ने बताया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए क्यों जरूरी है रेड-बॉल क्रिकेट



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola