मिचेल स्टार्क ने 22 गेंदों में लिए 5 विकेट, स्टेन और अश्विन को छोड़ा पीछे

Updated:
विज्ञापन

मिचेल स्टार्क (एक्स)

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क ने मैके टेस्ट में 22 गेंदों में 5 विकेट लेकर डेल स्टेन और अश्विन को पीछे छोड़ा.

विज्ञापन

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इन दिनों एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारत के महान गेंदबाज कपिल देव को पीछे छोड़ा था. अब स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन और भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

मैके टेस्ट में स्टार्क का तूफान

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में खेला जा रहा है. मैच की शुरुआत में ही स्टार्क ने ऐसी गेंदबाजी की कि बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई. अपने स्पेल के महज चार ओवर में उन्होंने पांच विकेट झटक लिए. स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने तंजीद हसन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को आउट कर दिया.

इसे भी पढ़े- T20 में गंभीर का फॉर्मूला सुपरहिट, लेकिन वनडे में क्यों फंस रही टीम इंडिया? समझिए पूरी कहानी

22 गेंदों में पूरा किया पांच विकेट-हॉल

स्टार्क का कहर यहीं नहीं रुका. तीसरे ओवर में उन्होंने मोमिनुल हक को भी अपना शिकार बनाया. इसके बाद अपने स्पेल की 22वीं गेंद पर लिटन दास का विकेट लेते ही उन्होंने पांच विकेट पूरे कर लिए. इस तरह स्टार्क ने बेहद कम समय में मैच का रुख ही बदल दिया.

डेल स्टेन से आगे निकले

इस पांच विकेट-हॉल के साथ स्टार्क के टेस्ट विकेटों की संख्या 440 हो गई. इसी के साथ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के महान गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया. स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे. स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में उनसे आगे हैं.

इसे भी पढ़े- DPL 2026: सार्थक रंजन का तूफानी फॉर्म जारी, 23 गेंदों में 45 रन; फिर भी हारी नॉर्थ दिल्ली

अश्विन और चमिंडा वास को भी पछाड़ा

स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उनके नाम अब 766 विकेट हो गए हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में कुल 765 विकेट लिए थे. इस दौरान स्टार्क ने श्रीलंका के चमिंडा वास को भी पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 461 अंतरराष्ट्रीय विकेट थे. टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क पहले ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका के रंगना हेराथ के 433 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था. अब स्टार्क की नजर क्रिकेट के इतिहास में और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने पर है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola