Lausanne Diamond League 2026: नीरज चोपड़ा ने फेंका 88.05 मीटर का भाला, लेकिन 9 सेंटीमीटर से टूट गया चैंपियन बनने का सपना
नीरज चोपड़ा (एक्स)
लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता. वह गोल्ड से महज 9 सेंटीमीटर से चूक गए.
Neeraj Chopra: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार वापसी करते हुए 88.05 मीटर का थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे. नीरज महज 9 सेंटीमीटर के अंतर से खिताब जीतने से चूक गए. श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया.
88 मीटर के पार पहुंचकर नीरज ने दिया जवाब
लुसाने में नीरज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. उनका पहला थ्रो 83.54 मीटर का रहा. वहीं पथिरागे ने अपने पहले ही प्रयास में 85.99 मीटर का थ्रो कर बढ़त बना ली. दूसरे प्रयास में उन्होंने इसे और बेहतर करते हुए 87.06 मीटर कर दिया. इसके बाद नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में जोरदार वापसी की. उन्होंने 88.05 मीटर दूर भाला फेंका और सीधे खिताब की दौड़ में आ गए.
इसे भी पढ़े- इन बॉलीवुड हसीनाओं से जुड़ा इमरान खान का नाम, रेखा से शादी की भी थी चर्चा
पथिरागे ने तीसरे थ्रो में फिर छीनी बढ़त
नीरज की बढ़त ज्यादा देर नहीं रही. पथिरागे ने अपने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का थ्रो किया और एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों खिलाड़ी अपने इन थ्रो को बेहतर नहीं कर सके. आखिरकार पथिरागे ने गोल्ड और नीरज ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
सीजन की खराब शुरुआत के बाद बड़ी राहत
नीरज के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि 2026 सीजन की शुरुआत उनके लिए मुश्किल रही थी. लुसाने से पहले उन्होंने सिर्फ दो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था. दोहा डायमंड लीग में वह चौथे और कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरे स्थान पर रहे थे. दोनों ही प्रतियोगिताओं में वह 86 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे. लुसाने में 88.05 मीटर का थ्रो उनके पुराने सीजन बेस्ट से 2.23 मीटर बेहतर रहा.
इसे भी पढ़े- पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को कोर्ट ने किया बरी, आखिर किस मामले में फंसे थे?
अब नजर अगली जीत पर

नीरज की आखिरी जीत जुलाई 2025 में बेंगलुरु में हुए नीरज चोपड़ा क्लासिक में आई थी. लुसाने में खिताब भले ही नहीं मिला, लेकिन 88 मीटर के पार पहुंचना उनके फॉर्म में लौटने का बड़ा संकेत है.
लुसाने डायमंड लीग के शीर्ष नतीजे
- रुमेश थरंगा पथिरागे – 88.14 मीटर
- नीरज चोपड़ा – 88.05 मीटर
- एंडरसन पीटर्स – 86.69 मीटर
- केशॉर्न वॉलकॉट – 83.71 मीटर
- मार्क एंथनी मिनीचेलो – 80.06 मीटर
- कर्टिस थॉम्पसन – 78.13 मीटर
- याकुब वाडलेच – 77.32 मीटर
- आर्तुर फेल्फनर – 74.84 मीटर
- साइमन वीलैंड – 73.23 मीटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए