लॉर्ड्स में जब विराट-अनुष्का को देखते ही गूंज उठा पूरा स्टेडियम, वीडियो वायरल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

बड़ी स्क्रीन पर रवि शास्त्री और कोहली-अनुष्का नजर आए

Virat Anushka viral video: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले के दौरान क्रिकेट और बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां स्टैंड्स में नजर आईं.

विज्ञापन

Virat Anushka viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मैच देखने पहुंचे. दोनों पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय महिला टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए. उनकी मौजूदगी ने स्टेडियम का माहौल और भी खास बना दिया.

विज्ञापन

लॉर्ड्स में गूंजा ‘कोहली-कोहली’ का शोर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले के दौरान जैसे ही स्टेडियम की बिग स्क्रीन पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नजर आए, पूरा लॉर्ड्स ‘कोहली… कोहली…’ के नारों से गूंज उठा. स्टैंड्स में मौजूद फैंस ने तालियों और नारों के साथ विराट का जोरदार स्वागत किया. विराट और अनुष्का भी मुस्कुराते हुए दर्शकों का अभिवादन करते नजर आए. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

स्टैंड्स से किया टीम इंडिया का उत्साहवर्धन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पूरे मैच के दौरान भारतीय महिला टीम का जोश बढ़ाते दिखाई दिए. दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर तालियां बजाते और टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए. उनकी मौजूदगी ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान का माहौल और भी खास बना दिया.

रवि शास्त्री भी आए नजर

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री भी इस मुकाबले का आनंद लेने लॉर्ड्स पहुंचे. मैच के दौरान वह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ स्टैंड्स में बैठे दिखाई दिए. तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

कैजुअल लुक में दिखे विराट और अनुष्का

मैच के लिए विराट कोहली ने ब्राउन रंग की शर्ट के साथ सफेद ट्राउजर पहना था. जबकि अनुष्का शर्मा सिंपल ड्रेस, कैप और आरामदायक फ्लैट्स में नजर आईं. दोनों का कैजुअल और स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आया.

शिखर धवन भी पहुंचे लॉर्ड्स

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने लॉर्ड्स पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी सोफी भी मौजूद थीं. दोनों ने स्टैंड्स से मुकाबले का आनंद लिया और भारतीय महिला टीम का समर्थन किया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हुई टीम इंडिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अभियान समाप्त हो गया. करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया. भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए थे. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यह लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

इसे भी पढ़े- महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola