ICC पर सवाल उठाना पड़ा भारी, इंग्लैंड की खिलाड़ियों को जान से मारने की मिली धमकी

Updated:
विज्ञापन
ICC पर सवाल उठाना पड़ा भारी, इंग्लैंड की खिलाड़ियों को जान से मारने की मिली धमकी

केट क्रॉस और एलेक्स हार्टली (फोटो- स्क्रीनशॉट)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल शेड्यूल पर सवाल उठाने के बाद इंग्लैंड की क्रिकेटर केट क्रॉस और पूर्व स्पिनर एलेक्स हार्टली को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Kate Cross-Alex Hartley Receive Death Threats: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के शेड्यूल को लेकर ICC पर सवाल उठाने वाली इंग्लैंड की क्रिकेटर केट क्रॉस और पूर्व स्पिनर एलेक्स हार्टली को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा है. दोनों ने अपने पॉडकास्ट में इस पूरे मामले पर खुलकर बात की.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब ICC के प्लेइंग कंडीशंस में यह बताया कि यदि भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह पहला सेमीफाइनल खेलेगा, भले ही वह अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहे या दूसरे स्थान पर. इस नियम पर केट क्रॉस ने सवाल उठाते हुए इसे “हास्यास्पद” बताया था.

जान से मारने की मिली धमकियां

क्रॉस ने बताया कि उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अचानक सैकड़ों प्रतिक्रियाएं आने लगीं. उन्होंने कहा, “मैं सुबह उठी तो देखा कि ICC शेड्यूलिंग को लेकर किए गए पोस्ट पर 450 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके थे. आमतौर पर किसी पोस्ट पर 30 के आसपास प्रतिक्रियाएं आती हैं. हमें जान से मारने की धमकियां और गालियां मिली हैं.”

एलेक्स हार्टली ने बताया कि उन्होंने बाद में ICC के एक अधिकारी से बात की, जिन्होंने स्पष्ट किया कि सेमीफाइनल के समय और शेड्यूल का भारत से कोई संबंध नहीं है. ICC के मुताबिक यह फैसला ब्रिटेन और वैश्विक दर्शकों की अधिकतम संख्या तक मैच पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया था.

बयान को गलत तरीके से पेश किया गया

केट क्रॉस ने भी कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आलोचना नहीं की थी. क्रॉस ने कहा, “मैं भारत की टीम के खिलाफ कुछ नहीं कह रही थी. मेरा सिर्फ इतना कहना था कि किसी भी टूर्नामेंट का शेड्यूल किसी एक टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर आधारित नहीं होना चाहिए. बाद में पता चला कि मामला वैसा था ही नहीं जैसा बताया गया था.”

यह भी पढ़ें: गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स स्क्वाड में 17 वर्षीय खिलाड़ी की एंट्री

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola