अफगानिस्तान सीरीज से आकिब नबी बाहर, इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Irfan Pathan

इरफान पठान

Irfan Pathan: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. हालांकि, इस टीम में आकिब नबी का नाम न होने से पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान काफी नाराज हैं.

विज्ञापन

Irfan Pathan: मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. लेकिन इस टीम सिलेक्ट होने के बाद एक विवाद खड़ा हो गया है. खासकर टेस्ट टीम में आकिब नबी को न चुने जाने से फैंस और जानकार हैरान हैं. इस फैसले पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने गहरी नाराजगी जताई है. 

आकिब नबी की जगह पर गुरनूर ब्रार को मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान होते ही नया विवाद शुरू हो गया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में जगह नहीं दी गई है. दूसरी तरफ, गुरनूर ब्रार को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने जनवरी के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है. इस फैसले से पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान काफी निराश हैं. बता दें कि इरफान लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के मेंटर रहे हैं और वहां के खिलाड़ियों को करीब से जानते हैं.

इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

टीम इंडिया का ऐलान होते ही पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी भड़ास निकाली और सेलेक्टर्स को नसीहत भी दी. इरफान ने लिखा, “रणजी ट्रॉफी के शानदार प्रदर्शन को हतोत्साहित मत कीजिए.” दरअसल, माना जा रहा था कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद जो जगह खाली हुई है, उस पर आकिब नबी को मौका दिया जाएगा. लेकिन चयनकर्ताओं के फैसले ने सबको चौंका दिया.

आकिब का रणजी में शानदार प्रदर्शन

आकिब ने इस रणजी सीजन के 10 मैचों में 2.65 की शानदार इकोनॉमी से कुल 60 विकेट चटकाए थे. इतना ही नहीं, कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मैच में भी उन्होंने 5 विकेट लिए. जम्मू-कश्मीर को उसका पहला रणजी खिताब जिताकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. दूसरी तरफ, पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार की किस्मत चमक गई है. जनवरी के बाद से एक भी मैच न खेलने वाले गुरनूर को न सिर्फ टेस्ट टीम में जगह मिली है, बल्कि 14 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुन लिया गया है.

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola