प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, RR, PBKS और KKR में से कौन मारेगा बाजी

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

रियान पराग, श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे

IPL Playoffs Scenarios: पंजाब किंग्स ने LSG को हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है. आज लीग स्टेज का आखिरी दिन है.

विज्ञापन

IPL Playoffs Scenarios: पंजाब किंग्स ने शनिवार को LSG को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है. आज लीग स्टेज का आखिरी दिन है, जहां दो बड़े मुकाबले होने हैं. पहला मैच मुंबई और राजस्थान के बीच है. जबकि दूसरे मैच में कोलकाता और दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी. इन दोनों मैचों के नतीजों से ही प्लेऑफ की आखिरी टीम का फैसला होगा.

विज्ञापन

चौथे स्थान के लिए रेस

RCB और गुजरात टाइटंस ने टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब इन दोनों टीमों के बीच 26 मई को क्वालीफायर-1 मैच खेला जाएगा. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) तीसरे नंबर पर रहकर एलिमिनेटर में पहुंच चुकी है. लेकिन 27 मई को उसका सामना किससे होगा, यह आज तय हो जाएगा. फिलहाल प्लेऑफ के चौथे स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें टिकी हुई है. आइए जानते हैं इन तीनों टीमों का प्लेऑफ समीकरण.

राजस्थान के लिए डू और डाई का मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स के लिए आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला है. समीकरण बिल्कुल साफ है कि अगर राजस्थान आज मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. लेकिन, अगर मुंबई जीत गई, तो राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. फिर शाम के मैच के नतीजों का कोई फायदा नहीं होगा.

मुंबई के हाथों में पंजाब की किस्मत 

श्रेयस अय्यर के शतक से पंजाब किंग्स ने LSG को 7 विकेट से हराकर खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है. 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद पंजाब तभी क्वालिफाई करेगी जब आज राजस्थान रॉयल्स और KKR दोनों अपने मैच हार जाएं. अगर KKR जीते तो बहुत मामूली अंतर से जीते. लेकिन ध्यान रहे, अगर आज राजस्थान जीत गई, तो पंजाब का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

केकेआर को चाहिए किस्मत का साथ

लीग स्टेज का आखिरी मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है. दिल्ली तो पहले ही बाहर है, लेकिन KKR की किस्मत दोपहर के मैच में राजस्थान रॉयल्स की हार पर टिकी है. अगर दोपहर में राजस्थान जीत गई, तो पंजाब के साथ-साथ कोलकाता भी प्लेऑफ की रेस से सीधे बाहर हो जाएगी और शाम का मैच सिर्फ एक औपचारिकता रह जाएगा.

गणितीय समीकरण के भरोसे कोलकाता

राजस्थान की हार के बाद KKR को 15 अंकों के साथ प्लेऑफ में जाने के लिए दिल्ली पर बड़ी जीत चाहिए. पंजाब से बेहतर नेट रन रेट के लिए कोलकाता को या तो 200 रन बनाकर 77 रनों से जीतना होगा, या फिर 180 का टारगेट 12.4 ओवरों में चेज करना होगा.

यह भी पढ़े- राजस्थान से भिड़ने से पहले MI का बड़ा फैसला, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola