IPL 2020 : केकेआर ने आईपीएल में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Abu Dhabi: Kolkata Knight Riders (KKR) batsman Shubman Gil plays a shot during their Indian Premier League (IPL) T20 cricket match against Sunrisers Hyderabad (SRH), at the Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, Sunday, Oct. 18, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI18-10-2020_000144A)
IPL 2020, RCB vs KKR, Kolkata Knight Riders, very embarrassing record in IPL, lowest score in ipl आईपीएल 2020 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. रोजाना नये-नये रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. आईपीएल 13 के 39 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे वो कभी याद नहीं करना चाहेगी.
lowest score in ipl : आईपीएल 2020 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. रोजाना नये-नये रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. आईपीएल 13 के 39 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे वो कभी याद नहीं करना चाहेगी.
दरअसल आरसीबी के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन केकेआर के नये कप्तान मॉर्गन का यह फैसला विराट कोहली की टीम के लिए सही साबित हुआ. आरसीबी के गेंदबाज केकेआर के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे और 20 ओवर में 8 विकेट गिराकर 84 रन पर ही रोक दिया.
पांच ओवर के अंदर केकेआर के 4 बल्लेबाज केवल 15 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गये. इसके साथ ही केकेआर ने आईपीएल में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. केकेआर की टीम आईपीएल 2020 में पहली ऐसी टीम बन गयी है, जिसने पावर प्ले में सबसे कम रन बनाये और सबसे अधिक विकेट गंवाये. इससे पहले दिल्ली और पंजाब के मैच में पावर प्ले में सबसे कम स्कोर 23/3 बने थे. उसी तरह केकेआर बनाम पंजाब के मैच में 26/2 और हैदराबाद बनाम राजस्थान के मैच में 26/1 रन बने थे.
17/4 vs RCB Abu Dhabi 2020
21/3 vs Deccan Cape Town 2009
22/4 vs CSK Chennai 2010
24/3 vs KXIP Abu Dhabi 2014
17/4 KKR v RCB Abu Dhabi
23/3 DC v KXIP Dubai
25/2 KKR v KXIP Abu Dhabi
26/2 CSK v RCB Dubai
26/1 SRH v RR Dubai
Also Read: IPL 2020 : सुपर ओवर में मुंबई को हराने के बाद रातभर सो नहीं पाये थे केएल राहुल, जानें क्यों
आईपीएल में केकेआर ने अपना दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया. आरसीबी के खिलाफ केकेआर की टीम 8 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 84 रन बनाया. इससे पहले केकेआर का न्यूनतम स्कोर 67 रन है, जो 2008 में मुंबई के खिलाफ बनाया था. हालांकि विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल में न्यूनतम स्कोर बनाने वाली टीम है. आरसीबी ने 2017 में केकेआर के खिलाफ ही 9 ओवर 4 गेंद पर केवल 49 रन पर ऑल आउट हो गयी थी.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




