ePaper
Live Updates

IPL 2020, MI vs RCB : सूर्यकुमार की तूफानी पारी, आरसीबी को हराकर मुंबई प्लेऑफ में

Updated at : 28 Oct 2020 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020, MI vs RCB : सूर्यकुमार की तूफानी पारी, आरसीबी को हराकर मुंबई प्लेऑफ में

Abu Dhabi: Surya Kumar Yadav of Mumbai Indians plays a shot during Indian Premier League (IPL) match between the Mumbai Indians and the Royal Challengers Bangalore, at the Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, Wednesday, Oct. 28, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI28-10-2020_000286B)

ipl 2020, rcb playing 11, ipl, mi vs rcb, rcb vs mi playing 11, mi vs rcb dream 11 team prediction, ipl live score सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है. सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 79 रन बनाये. मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के लक्ष्य को 19 ओवर और एक गेंद में 5 विकेट खोकर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने सिराज की गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:16 PM. 28 Oct 2011:16 PM. 28 Oct

आरसीबी की गेंदबाजी ऐसी रही

आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज और चहल ने दो-दो विकेट लिये, जबकि मॉरिस ने एक विकेट चटकाये. डेल स्टेन सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. स्टेन ने 4 ओवर में 43 रन दिये और कोई विकेट नहीं ले पाये.

11:16 PM. 28 Oct 2011:16 PM. 28 Oct

मुंबई की ओर से इशान किशन और हार्दिक पांड्या ने भी अच्छे शॉट खेले

मुंबई इंडियंस की ओर से इशान किशन ने भी अच्छी पारी खेली, उन्होंने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 19 गेंदों में 25 रन बनाये. वहीं हार्दिक पांड्या भी दो विस्फोटक छक्के की मदद से 15 गेंदों में 17 रन बनाये. डीकॉक 18, क्रुणाल पांड्या 10, सौरभ तिवारी 5 और पोलार्ड 4 रन बनाकर नाबाद लौटे.

11:16 PM. 28 Oct 2011:16 PM. 28 Oct

आरसीबी को हराकर मुंबई प्लेऑफ में

सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है. सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 79 रन बनाये. मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के लक्ष्य को 19 ओवर और एक गेंद में 5 विकेट खोकर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया. सूर्यकुमार ने 43 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के जमाये.

11:16 PM. 28 Oct 2011:16 PM. 28 Oct

मुंबई को चौथा झटका, क्रुणाल पांड्या 10 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 14वें ओवर में चौथा झटका लगा. चहल ने क्रुणाल पांड्या को 10 रन पर आउट किया. पांड्या का शानदार कैच मॉरिस ने बाउंड्री पर लपका. पांड्या ने 10 गेंदों में केवल 10 रन बनाये. चहल 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिये.

11:16 PM. 28 Oct 2011:16 PM. 28 Oct

मुंबई को तीसरा झटका, सौरभ तिवारी 5 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. सिराज ने सौरभ तिवारी को सस्ते में आउट किया. सौरव तिवारी का शानदार कैच पडिक्कल ने लपका. तिवारी ने 8 गेंदों में केवल 5 रन बनाये.

11:16 PM. 28 Oct 2011:16 PM. 28 Oct

मुंबई को दूसरा झटका, इशान किशन 25 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. चहल ने इशान किशन को मॉरिस के हाथों आउट कराया. किशन ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 19 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले डीकॉक 1 छक्के की मदद से 19 गेंदों में 18 रन बनाकर सिराज के शिकार हुए थे.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

बुमराह की घातक गेंदबाजी, आरसीबी के तीन बल्लेबाजों को बनाया शिकार

बुमराह ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाये और मैडन ओवर भी डाला. बुमराह ने कोहली का विकेट लेकर आईपीएल में अपना 100वां विकेट भी पूरा कर लिया. बुमराह के अलावा बोल्ट, राहुल चाहर और पोलार्ड ने एक-एक विकेट लिये.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

आरसीबी ने मुंबई को दिया 165 रन का लक्ष्य

देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने मुंबई के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा है. आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाये. पडिक्कल ने आज तूफानी पारी खेली और 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 45 गेंदों में 74 रन बनाये. पडिक्कल को छोड़कर आरसीबी के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया. जोश फिलिप ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंदों में 33 रन बनाये.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

आरसीबी को 5वां झटका, पडिक्कल अर्धशतक बनाकर आउट

बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को एक ही ओवर में दो झटका दिया. उन्होंने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दूबे को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया, फिर पांचवीं गेंद पर पडिक्कल को बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया. पडिक्कल ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाये हैं. जबकि उन्होंने एक मैडन ओवर भी डाला. पडिक्कल ने आज तूफानी पारी खेली और 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 45 गेंदों में 74 रन बनाये.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

बेंगलुरु को तीसरा झटका, डिविलियर्स 15 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 16वें ओवर में तीसरा झटका लगा है. एबी डिविलियर्स 1 चौके और एक छक्के की मदद से 12 गेंदों में 15 रन बनाकर पोलार्ड के शिकार हुए. पोलार्ड ने डिविलियर्स को राहुल चाहर के हाथों कैच कराया.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

बुमराह के आईपीएल में 100 विकेट पूरे

बुमराह ने विराट कोहली को आउट करते हुए आईपीएल में अपना 100वां विकेट पूरा कर लिया है. बुमराह ने 89 मैचों की 89 पारियों में अपना 100 विकेट पूरा किया है. आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मलिंगा के नाम दर्ज है. मलिंगा ने 122 मैचों की 122 पारियों में 170 विकेट लिये हैं.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

आरसीबी को बड़ा झटका, विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट

बेंगलुरु की टीम को 12वें ओवर में दूसरा झटका कोहली के रूप में लगा. कोहली बुमराह की गेंद पर 14 गेंदों में केवल 9 रन बनाकर आउट हुए. 12 ओवर में टीम का स्कोर दो विकेट पर 93 रन है. कोहली के आउट होने के बाद एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी करने आये हैं.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

आरसीबी को पहला झटका, पडिक्कल 33 रन बनाकर आउट

आरसीबी की टीम को 8वें ओवर में पहला झटका लगा है. ओपनर पडिक्कल 24 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर राहुल चाहर के शिकार हुए. आरसीबी का स्कोर 8 ओवर में एक विकेट पर 73 रन है.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

5 ओवर में आरसीबी का स्कोर 42 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही है. 5 ओवर में पडिक्कल और फिलिप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 42 तक पहुंचा दिया है.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू, पहले ओवर में 5 रन

टॉस गवांने के बाद आरसीबी की टीम बल्लेबाजी करने आयी है. पहले ओवर में आरसीबी का स्कोर बिना कोई नुकसान के 5 रन है. जोश फिलिप और पडिक्कल की ओपनिंग जोड़ी इस समय मैदान पर है. मुंबई की ओर से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने डाला.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं, जबकि आरसीबी की टीम में तीन बदलाव

मुंबई की टीम ने अंतिम 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि आरसीबी ने नवदीप सैनी, आरोन फिंच और मोइन अली की जगह शिवम दुबे, जोश फिलिपे और डेल स्टेन को टीम में शामिल किया है.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

अबुधाबी में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की हुई है हार

अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की 5 बार हो चुकी है. जबकि यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम केवल एक बार जीत दर्ज की है. मुंबई के खिलाफ चेन्नई की टीम ने गेंदबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी. अबुधाबी में अब तक कुल 17 आईपीएल मुकाबले हुए हैं.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

आज के मैच में भी रोहित शर्मा नहीं खेल रहे

आज के मैच में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं. उनकी जगह कप्तानी कीरोन पोलार्ड ही कप्तानी कर रहे हैं.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रित बुमराह

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप (विकेट कीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, डेल स्टेन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

मुंबई ने टॉस जीता, आरसीबी की पहले बल्लेबाजी

मुंबई ने आज के मैच में टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मैच में भी रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे. आज जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

इशान किशन अपने आईपीएल 1000 रन से केवल 7 रन दूर

इशान किशन आज आरसीबी के खिलाफ अगर 7 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो उनका आईपीएल में 1 हजार रन पूरे हो जाएंगे.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

आज बुमराह के पास विकेटों का शतक लगाने का मौका

आज बुमराह के पास आईपीएल में विकेटों का शतक पूरा करने का बड़ा मौका है. बुमराह आज अगर एक विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं, तो उनका आईपीएल में 100 विकेट हो जाएंगे.

9:48 PM. 28 Oct 209:48 PM. 28 Oct

मुंबई और आरसीबी के लिए कैसा रहा है अबुधाबी का मैदान

मुंबई और आरसीबी की टीमें आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां दोनों टीमें आज से पहले भी कई मैच खेल चुकी हैं. मुंबई की टीम यहां कुल 8 मैच खेली है, जिसमें उसे 5 मैच में शानदार जीत मिली है, तो 3 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं आरसीबी की टीम यहां 3 मैच खेल चुकी है, जिसमें दो में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा.

6:23 PM. 28 Oct 206:23 PM. 28 Oct

नवदीप सैनी के चोटिल होने से आरसीबी की परेशानी बढ़ी

आरसीबी की टीम नवदीप सैनी के चोटिल होने के कारण गेंदबाजी विभाग को लेकर चिंतित है. सैनी के मुंबई के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. अगर वह नहीं खेलते हैं तो मौरिस और मोहम्मद सिराज के अलावा इसुरु उदाना की जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी.

6:23 PM. 28 Oct 206:23 PM. 28 Oct

आरसीबी को मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करना है तो इस कमी को करना होगा दूर

आरसीबी की तरफ से कप्तान कोहली (415 रन) अपनी शानदार फार्म जारी रखना चाहेंगे. ऑस्ट्रेलियाई ऑरोन फिंच (236 रन), युवा देवदत्त पडिक्कल (343 रन) और एबी डिविलियर्स (324 रन) को अधिक निरंतरता दिखाने की जरूरत है. अगर आरसीबी के शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाज योगदान देते हैं तो फिर विरोधी टीम परेशानी में पड़ सकती है. क्रिस मौरिस, मोईन अली और गुरकीरत मान भी निचले मध्यक्रम में अहम योगदान दे सकते हैं.

6:23 PM. 28 Oct 206:23 PM. 28 Oct

मुंबई के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में, सबकी नजर पांड्या पर

क्विंटन डिकॉक (374 रन) राजस्थान के खिलाफ नाकाम रहे थे और वह प्रभाव छोड़ने के लिये बेताब होंगे. किशन (298 रन) और सूर्यकुमार यादव (283 रन) उसके अन्य बल्लेबाज हैं जिन्होंने अब तक अहम योगदान दिया है. हार्दिक पांड्या ने राजस्थान के खिलाफ सात छक्के जड़कर लंबे शॉट खेलने की अपनी क्षमता का खुलकर प्रदर्शन किया था. हार्दिक के अलावा कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे शॉट खेलने में माहिर हैं और दोनों टीमों में अंतर पैदा कर सकते हैं.

6:23 PM. 28 Oct 206:23 PM. 28 Oct

प्वाइंट टेबल में मुंबई चोटी पर, आरसीबी दूसरे नंबर पर

मुंबई को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. उसके 14 अंक हैं. विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी के भी 14 अंक हैं. उसे भी रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से हार झेलनी पड़ी थी. आज जो भी टीम जीत दर्ज करेगी उसकी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित हो जाएगी.

6:23 PM. 28 Oct 206:23 PM. 28 Oct

रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह

रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण लगातार तीसरे मैच से बाहर रहने की संभावना है. चोट के कारण ही रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में शामिल नहीं किया गया है. रोहित शर्मा का चोट टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अभी प्लेऑफ का पूरा मैच बचा हुआ है. वैसे में कप्तान का बाहर रहना टीम के लिए भारी नुकसान है. रोहित की फिटनेस इस मैच से पहले चर्चा का विषय बन गयी है. वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे. मुंबई इंडियन्स के कप्तान ने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया. संयोग से इसी दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये टीम में नहीं चुना गया था. मुंबई इंडियन्स या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से उनकी फिटनेस को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है. रोहित की अनुपस्थिति में मुंबई को सौरभ तिवारी और इशान किशन पर भरोसा दिखाना होगा.

6:02 PM. 28 Oct 206:02 PM. 28 Oct

मुंबई और बेंगलुरु के बीच महामुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में आज चोटी की दो टीमें मुंबई और आरसीबी के बीच भिड़ंत होगी. आज यहां से जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola