ePaper
Live Updates

Asia Cup Hockey 2022: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ, आखिरी मिनट में पाक ने किया उलटफेर

Updated at : 23 May 2022 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup Hockey 2022: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ, आखिरी मिनट में पाक ने किया उलटफेर

एशिया कप हॉकी के पूल ए में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. भारत ने पहले क्वार्टर में पाकिस्तान पर बढ़त बना ली थी, लेकिन चौथे क्वार्टर के आखिरी एक मिनट में पाकिस्तान की टीम ने शानदार वापसी की और एक गोल दागकर स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:26 PM. 23 May 227:26 PM. 23 May

एशिया कप में आज 4 मुकाबले खेले गये

एशिया कप में आज 4 मुकाबले खेले गये. जिसमें पूल बी से दो और पूल ए से दो मैच खेले गये. पहला मुकाबला पूल बी की दो टीमें मलेशिया और ओमान के बीच हुई, जिसमें मलेशिया ने ओमान को 7-0 से हराया. जबकि पूल बी के दूसरे मुकाबले में कोरिया ने बांग्लादेश को 6-14 से हराया. पूल ए के पहले मुकाबले में जापान ने इंडोनेशिया को 9-0 से रौंदा.

7:26 PM. 23 May 227:26 PM. 23 May

अब्दुल राना ने एक गोल दागकर पाकिस्तान को हार से बचाया

अब्दुल राना ने एक मात्र गोल दागकर पाकिस्तान को हार से बचाया. अब्दुल ने 59वें मिनट में गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर किया.

7:26 PM. 23 May 227:26 PM. 23 May

भारत की ओर से एक मात्र गोल एस कार्ति ने किया

भारत की ओर से एक मात्र गोल एस कार्ति ने दागा. कार्ति ने 9वें मिनट में पाकिस्तान पर शुरुआती गोल किया. हालांकि भारतीय टीम उसके बाद एक भी गोल नहीं दाग पायी.

7:26 PM. 23 May 227:26 PM. 23 May

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

एशिया कप हॉकी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एक-एक से बराबरी पर खत्म हुआ. भारत ने पहले क्वार्टर में पाकिस्तान पर बढ़त बना ली थी, लेकिन चौथे क्वार्टर के आखिरी एक मिनट में पाकिस्तान की टीम ने शानदार वापसी की और एक गोल दागकर स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया.

7:26 PM. 23 May 227:26 PM. 23 May

पाकिस्तान ने आखिरी एक मिनट में भारत के खिलाफ दागा गोल

पाकिस्तान ने चौथे क्वार्टर के आखिरी 1 मिनट में भारत के खिलाफ एक गोल दागा और स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया.

7:26 PM. 23 May 227:26 PM. 23 May

भारत और पाकिस्तान तीन बार जीत चुकी हैं एशिया कप

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें तीन तीन बार एशिया कप अपने नाम कर चुकी हैं. भारत ने पिछला चरण 2017 में जीता था और ढाका में हुए फाइनल में उसने मलेशिया को हराया था.

7:26 PM. 23 May 227:26 PM. 23 May

चौथे क्वार्टर में भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक गोल से आगे

चौथे क्वार्टर में भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक गोल से आगे है.

7:26 PM. 23 May 227:26 PM. 23 May

बीरेंद्र लकड़ा कर रहे हैं भारतीय टीम की अगुआई

भारतीय टीम की अगुआई बीरेंद्र लकड़ा कर रहे हैं. लकड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के बाद संन्यास से वापसी की है.

7:26 PM. 23 May 227:26 PM. 23 May

पूल ए में भारत और पाकिस्तान की टीम

भारत और पाकिस्तान की टीमें पूल ए में हैं. दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत आज से कर रही हैं. भारत और पाकिस्तान के अलावा जापान और इंडोनेशिया की टीमें भी इसी पूल में हैं.

6:05 PM. 23 May 226:05 PM. 23 May

भारत ने पाकिस्तान पर बनायी एक गोल की बढ़त

एशिया कप हॉकी में इस समय भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. इस समय भारत ने पाकिस्तान पर एक गोल की बढ़त ले ली है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola