फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच? एक क्लिक में जानें सबकुछ

भारत महिला टीम बनाम इंग्लैंड महिला टीम एकमात्र टेस्ट मैच (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 10 जुलाई से लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. यह लॉर्ड्स के 142 साल के टेस्ट इतिहास का पहला महिला मैच होगा. जानिए मैच कब, कहां और कैसे देखें.
महिला क्रिकेट के इतिहास में एक खास अध्याय जुड़ने जा रहा है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम 10 जुलाई से लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड का सामना करेगी. यह पहली बार होगा जब लॉर्ड्स के 142 साल पुराने टेस्ट इतिहास में कोई महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा.
इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. चार दिनों के लिए 30,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जो यूनाइटेड किंगडम में किसी भी महिला टेस्ट मैच के लिए रिकॉर्ड है. इस मैच से पहले भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल घुटने की चोट के कारण बाहर हो गई है. उनकी जगह प्रिया पुनिया को शामिल किया गया है.
कब खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट?
भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र महिला टेस्ट मैच 10 जुलाई (शुक्रवार) से 13 जुलाई (सोमवार), 2026 तक खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा मैच?
यह मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में आयोजित होगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
मैच का खेल प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा.
टॉस कितने बजे होगा?
टॉस दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार) पर होगा.
टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?
भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा.
मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल पर इस मुकाबले को देखने को लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
फ्री में कैसे देखें मैच?
अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मुकाबले का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघारे, स्नेह राणा, प्रिया पूनिया.
इंग्लैंड : नेट सिवेर ब्रंट (कप्तान) , टैमी ब्यूमोंट, लौरेन बेल, मेइया बूचियेर, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, सोफी एस्सेलेस्टोन, लौरेन फिलेर, एमी जोंस, हीथर नाइट, एम्मा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली टी, मैडी विलियेर्स,इसी वोंग.
ये भी पढ़ें: 142 साल का इंतजार खत्म, पहली बार महिला टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा लॉर्ड्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










