VIDEO: 6,4,4,6,6,4...हैरी ब्रूक ने एक ओवर में कूटे 30 रन, हर गेंद को पहुंचाया बाउंड्री के पार

Updated:
विज्ञापन

हैरी ब्रूक (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 क्रिकेट में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है. उन्होंने एक ओवर में 30 रन बनाए और 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका को आसानी से हरा दिया.

विज्ञापन

Harry Brook Smashes 30 Runs in 1 Over: इंग्लैंड के टी20 कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. ब्रूक ने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 114 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेल्लालगे की 6 गेंद पर 30 रन बटोरे.

विज्ञापन

सभी 6 गेंदों पर लगाया बाउंड्री

इंग्लैंड की पारी का पांचवां ओवर लेकर वेल्लालगे आए थे. इस ओवर की पहली गेंद पर ब्रूक ने मिड-ऑन के ऊपर से छक्का लगाया. उसके बाद दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर एक और चौका लगाया. लगातार तीन गेंदों पर बाउंड्री खाने के बाद वेल्लालगे वापसी करना चाहते थे, लेकिन ब्रूक ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ दिए. ओवर की आखिरी गेंद पर भी ब्रूक ने चौका लगाकर पूरा ओवर 30 रन का बना दिया.

20 गेंद में जड़ा अर्धशतक

इस ओवर ने ब्रूक की पारी की रफ्तार को और बढ़ा दिया. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी वह नहीं रुके और श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली. ब्रूक ने 49 गेंदों में 114 रन की नाबाद पारी खेली. उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले.

ये भी पढ़ें: जोस बटलर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, टी20I में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

बटलर ने भी मचाया धमाल

हैरी ब्रूक के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की. बटलर ने 44 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस पारी के दम पर जोस बटलर टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. दोनों की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

255 रन के लक्ष्य के सामने श्रीलंका ढेर

255 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. पूरी टीम 19 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका की ओर से वेल्लालगे ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके. इंग्लैंड की तरफ से सनी बेकर ने 3 विकेट लिए. लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले, जबकि जोश टंग, विल जैक्स और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 2nd T20: फॉर्म में लौटे संजू, दूसरे टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; 2-0 से जीती सीरीज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola