टूटने वाला था रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रिश्ता, जानें फिर कैसे पहुंची शादी तक बात

Updated:
विज्ञापन

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है. दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में सात फेरे लेंगे. जानें कैसे यह लवस्टोरी कैसे पहुंची शादी तक.

विज्ञापन

Rinku Singh-Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है. दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रामाडा होटल में सात फेरे लेंगे. शादी की तारीख तय होते ही दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. रिपोर्टों के मुताबिक समारोह में परिवार, करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल होंगे.

विज्ञापन

लेकिन इस शादी की कहानी सिर्फ तारीख और वेन्यू तक सीमित नहीं है. इसकी दिलचस्पी इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि रिंकू और प्रिया को अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाने के लिए परिवार की सहमति हासिल करने में तीन साल का समय लगा था.

प्रिया के पिता चाहते थे IAS दामाद

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिलेशनशिप को लेकर पहले परिवार राजी नहीं था. बाद में सामने आए इंटरव्यू में प्रिया ने बताया था कि उनके पिता उनकी शादी एक IAS अधिकारी से कराने की सोच रहे थे. जिसके बाद रिश्ते भी आने शुरू हो गए थे. लेकिन प्रिया अपने पिता को मनाने में कामयाब रही. प्रिया ने बताया कि रिश्ते को लेकर परिवार को मनाने में करीब तीन साल लगे.

इस दौरान रिंकू अपने क्रिकेट करियर में आगे बढ़ने पर ध्यान दे रहे थे, जबकि प्रिया ने अपने करियर पर फोकस किया. एक समय प्रिया के भाई ने रिंकू से सीधे यह भी पूछा था कि क्या वह शादी के लिए तैयार हैं. रिंकू का जवाब हां था.

कैसे हुई रिंकू और प्रिया की लवस्टोरी की शुरुआत

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

रिंकू और प्रिया सरोज की पहली बातचीत किसी राजनीतिक कार्यक्रम या क्रिकेट मैच में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी. रिपोर्टों के मुताबिक प्रिया की बहन के काम को प्रमोट कराने के सिलसिले में रिंकू से संपर्क हुआ और इसी के बाद दोनों की बातचीत आगे बढ़ी. धीरे-धीरे दोस्ती रिश्ते में बदल गई. बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को परिवार के सामने रखा.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

रिंकू की एक पारी ने भी बदली कहानी

रिंकू ने राज शमानी के साथ बातचीत में बताया था कि 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी पांच छक्कों वाली पारी के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. रिंकू के मुताबिक उस पारी के बाद प्रिया भावुक हो गई थीं और इस सफलता से रिश्ते को लेकर चीजें आसान होने की उम्मीद भी जगी थी. उन्होंने यह भी बताया था कि उस समय प्रिया के पिता को क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और वह रिंकू को लेकर ज्यादा परिचित नहीं थे.

जून 2025 में हुई थी सगाई

लंबे इंतजार और परिवार की सहमति के बाद दोनों ने 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में सगाई की थी. समारोह में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई मेहमान पहुंचे थे. शादी की तारीख पहले भी तय हुई थी, लेकिन क्रिकेट की व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम आगे बढ़ता रहा. अब परिवारों ने 4 दिसंबर 2026 की तारीख पर मुहर लगा दी है.

क्रिकेट और राजनीति का चर्चित मिलन

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के चर्चित बल्लेबाज हैं, जबकि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. 2025 में उनकी सगाई के समय भी क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई प्रमुख लोग समारोह में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर को सता रहा इस बात का अफसोस, बोले- काश पहले ही कर लेता ये काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola