FIFA World Cup 2026: बिना पैसे खर्च किए देखें सभी बड़े मुकाबले, जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

Updated:
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहली बार 48 टीमें विश्व चैंपियन बनने की दौड़ में शामिल हैं. जानिए पूरा शेड्यूल और लाइव प्रसारण से जुड़ी सभी जानकारी.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. इस बार का विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक है. पहली बार 48 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं, जबकि अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी कर रहे हैं. 39 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद दुनिया को नया विश्व चैंपियन मिलेगा.

दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें इस मेगा इवेंट पर टिकी हैं, जहां कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीमों को विश्व चैंपियन बनाने के लिए मैदान पर उतरेंगे. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला साउथ कोरिया और चेकिया के बीच खेला गया. मैक्सिको और साउथ कोरिया ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है. इस टूर्नामेंट का प्रसारण भारत में भी हो रहा है.

भारत में कहां देखें फीफा वर्ल्ड कप लाइव?

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण Unite8 Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है. इसके लिए चार नए चैनल लॉन्च किए गए हैं. Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर फीफा वर्ल्ड कप का मुकाबला हिंदी और इंग्लिश में देखने को मिलेगा.

यहां फ्री में देख सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप के मैच

वहीं इसके अलावा, DD Sports पर उद्घाटन मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे चुनिंदा मुकाबले फ्री-टू-एयर प्रसारित किए जाएंगे।

फीफा वर्ल्ड कप का मुकाबला कहां होगा लाइव स्ट्रीमिंग

फुटबॉल प्रशंसक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. उसके लिए फुटबॉल फैंस को जी का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

ग्रुप स्टेज

ग्रुप A: मेक्सिको, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, चेकिया

ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड

ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड

ग्रुप D: अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये

ग्रुप E: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर

ग्रुप F: नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया

ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड

ग्रुप H: स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे

ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे

ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन

ग्रुप K: पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया

ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम

  • ग्रुप स्टेज: 11 जून – 27 जून
  • राउंड ऑफ 32: 28 जून – 3 जुलाई
  • राउंड ऑफ 16: 4 जुलाई – 7 जुलाई
  • क्वार्टर फाइनल: 9 जुलाई – 11 जुलाई
  • सेमीफाइनल: 14 जुलाई – 15 जुलाई
  • तीसरे स्थान का मुकाबला: 18 जुलाई
  • फाइनल: 19 जुलाई

48 टीमों और 104 मैचों के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप बनने जा रहा है. ऐसे में फुटबॉल प्रशंसकों को अगले डेढ़ महीने तक रोमांचक मुकाबलों की भरमार देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: गिलबर्टो मोरा ने ऐतिहासिक डेब्यू से रचा इतिहास, टूट गया सदी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola