जीत के बाद सड़कों पर उतरे हजारों ऑस्ट्रेलियाई, VIDEO ने इंटरनेट पर लगाई आग

Updated:
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई फैंस का जश्न (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तुर्की को 2-0 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस खुशी से झूम उठे. मेलबर्न की सड़कों पर हजारों समर्थकों ने देर रात तक जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने तुर्की को 2-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. टीम की इस बड़ी जीत के बाद मेलबर्न में जश्न का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने दुनियाभर के फुटबॉल फैंस का ध्यान खींच लिया.

विज्ञापन

मैच खत्म होते ही ऑस्ट्रेलिया में जश्न का ऐसा माहौल बना, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. मेलबर्न की सड़कों पर हजारों फुटबॉल फैंस उमड़ पड़े. लोग झंडे लहराते, गाने गाते और अपनी टीम की जीत का जश्न मनाते नजर आए. वायरल वीडियो में पूरा शहर पीले और हरे रंग में रंगा दिखाई दे रहा है. कई यूजर्स ने इसे ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार फैन मोमेंट्स में से एक बताया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. फैंस का जुनून देखकर ऐसा लग रहा था मानो ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी ही जीत ली हो. टीम की शानदार जीत और समर्थकों के जबरदस्त उत्साह ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती दिनों में ही टूर्नामेंट को नई ऊर्जा दे दी है.

ऑस्ट्रेलिया में फुटबॉल का क्रेज बढ़ा

वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने इसे वर्ल्ड कप के अब तक के सबसे शानदार फैन मोमेंट्स में से एक बताया है, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि यह नजारा दिखाता है कि ऑस्ट्रेलिया में फुटबॉल का क्रेज लगातार बढ़ रहा है.

मुकाबले का हाल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी के मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 20 वर्षीय नेस्टोरी इरानकुंडा ने 27वें मिनट में गोल कर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई और वर्ल्ड कप में देश के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. इसके बाद कॉनर मेटकाफ ने 75वें मिनट में दूसरा गोल दागकर जीत पक्की कर दी. गोलकीपर पैट्रिक बीच ने डेब्यू मैच में कई शानदार बचाव किए और तुर्की को गोल करने का मौका नहीं दिया. 2006 के बाद यह ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप के पहले मैच में पहली जीत है.

यह भी पढ़ें: पेरू पुलिस की इस अनोखी छापेमारी ने ड्रग तस्कर के उड़ाए होश, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola