फीफा विश्व कप फाइनल अब आम फैंस की पहुंच से दूर, 32 साल में 10 गुना महंगा हुआ टिकट

Updated:
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप टिकट (फोटो-सोशल मीडिया)

फीफा वर्ल्ड कप टिकट (फोटो-सोशल मीडिया)

फीफा विश्व कप फाइनल का टिकट अब आम फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक सपना बनता जा रहा है. 1994 से 2026 तक टिकट की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है, जो इसे प्रीमियम स्पोर्ट्स इवेंट में बदल रहा है. जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण.

विज्ञापन

फीफा विश्व कप का फाइनल दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल मुकाबला माना जाता है, लेकिन अब इसे स्टेडियम में बैठ कर देखना आम फुटबॉल प्रशंसकों के लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है. विश्व कप 2026 के फाइनल के सबसे महंगे टिकट की कीमत 10,990 डॉलर रखी गयी है. यह 1994 विश्व कप फाइनल के महंगाई समायोजित (इन्फ्लेशन एडजस्टेड) टिकट मूल्य से भी 10 गुना से अधिक है.

1994 में अमेरिका में खेले गये ब्राजील और इटली के बीच फाइनल के सबसे महंगे टिकट की कीमत 475 डॉलर थी. मौजूदा महंगाई के हिसाब से इसकी कीमत करीब 1,070.45 डॉलर बैठती है. इसके मुकाबले 2026 में सबसे महंगा टिकट 10,990 डॉलर का है. यानी महंगाई को भी जोड़ दें, तो तीन दशक में टिकट कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया है.

2022 के बाद सबसे बड़ी छलांग

विश्व कप फाइनल के टिकटों की कीमतों में पिछले तीन दशकों से लगातार बढ़ोतरी होती रही है, लेकिन सबसे बड़ा उछाल 2022 और 2026 के बीच देखने को मिला. 2022 में कतर विश्व कप फाइनल के सबसे महंगे टिकट की कीमत 1,607 डॉलर थी, जो महंगाई के हिसाब से करीब 1,833.91 डॉलर के बराबर है. महज चार साल बाद यही कीमत बढ़ कर 10,990 डॉलर तक पहुंच गयी. इससे साफ है कि विश्व कप फाइनल अब तेजी से प्रीमियम स्पोर्ट्स इवेंट में बदलता जा रहा है.

कॉर्पोरेट और वीआइपी दर्शकों पर बढ़ा फोकस

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि टिकट कीमतों में इस भारी बढ़ोतरी के पीछे प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी पैकेज, कॉर्पोरेट बुकिंग, बढ़ती वैश्विक मांग और खेल आयोजनों का तेजी से बढ़ता व्यावसायीकरण प्रमुख कारण हैं. इसका असर यह हुआ है कि स्टेडियम में बैठ कर विश्व कप फाइनल देखने का सपना अब बड़ी संख्या में आम फुटबॉल प्रशंसकों की पहुंच से दूर होता जा रहा है.

1994 से 2026 तक विश्व कप फाइनल टिकट की कीमत

वर्षविश्व कप फाइनल टिकट की कीमत (डॉलर)
1994475
1998520
2002750
2006770
2010900
2014990
20181,100
20221,607
202610,990

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: 80 की उम्र में ट्रंप की तरह गोल्फ खेलना चाहता है यह फुटबॉलर, नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले शेयर किया किस्सा


विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola