नॉर्वे को फ्रांस से मिली करारी हार, 10 बदलाव और हालैंड को मौका नहीं देने पर उठे सवाल
एर्लिंग हालैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
फ्रांस के खिलाफ 4-1 की हार के बाद नॉर्वे के मुख्य कोच स्टाले सोलबक्केन ने अपनी रणनीति का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि टीम के कई खिलाड़ी थकान और मांसपेशियों की समस्या से जूझ रहे थे, इसलिए स्टार खिलाड़ियों को आराम देना जरूरी था.
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में नॉर्वे को फ्रांस के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में कोच स्टाले सोलबक्केन ने टीम में 10 बदलाव किए और कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड व स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को बेंच पर ही बैठाए रखा. जिसके बाद कई तरह के सवाल उठे.
नॉर्वे की टीम पहले ही नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी. हालांकि, अगर वह फ्रांस को हरा देती तो ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर सकती थी और अगले दौर में आइवरी कोस्ट की जगह स्वीडन से मुकाबला होता.
खिलाड़ियों की फिटनेस को दी प्राथमिकता
मैच के बाद सोलबक्केन ने कहा कि सेनेगल के खिलाफ पिछले मुकाबले में कई खिलाड़ी पूरी तरह थक चुके थे और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे. मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने अहम खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया. उन्होंने कहा, “यह फैसला लेना बिल्कुल आसान था. कई खिलाड़ी अगले मैच से पहले ठीक से ट्रेनिंग भी नहीं कर सकते थे. हमारा लक्ष्य सिर्फ एक मैच जीतना नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में जितना आगे हो सके जाना है.”
हालैंड-एम्बाप्पे मुकाबले की उम्मीद टूटी
बोस्टन में बड़ी संख्या में प्रशंसक एर्लिंग हालैंड और किलियन एम्बाप्पे को आमने-सामने देखने पहुंचे थे. कई नॉर्वे के समर्थकों ने मैच देखने के लिए हजारों डॉलर खर्च किए थे, लेकिन कोच ने कहा कि वह भावनाओं के बजाय टीम के हित में फैसला लेने के लिए जिम्मेदार हैं.
आइवरी कोस्ट से होगा मुकाबला
फ्रांस के खिलाफ हार के कारण नॉर्वे ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर सका और अब राउंड ऑफ 32 में उसका सामना आइवरी कोस्ट से होगा. टीम के पास अगले मुकाबले से पहले केवल तीन दिन का आराम है.
जरूरत पड़ती तो उतरते हालैंड और ओडेगार्ड
सोलबक्केन ने यह भी खुलासा किया कि अगर मैच के दौरान स्थिति अनुकूल होती और टीम अपने लक्ष्य के करीब पहुंचती, तो वह हॉलैंड और ओडेगार्ड को दूसरे हाफ में मैदान पर उतार सकते थे. हालांकि ऐसा मौका नहीं आया और दोनों खिलाड़ी पूरे मैच में बेंच पर ही रहे.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई नेमार ने मेसी को छकाकर किया गोल? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







