लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जानें किसे मिला मौका
England Test Squad
England Test Squad: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 4 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2 जून की रात को अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है.
England Test Squad: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 4 जून से ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुछ बेहद दिलचस्प फैसले देखने को मिले हैं. इस चुनी गई टीम में सबसे ज्यादा ध्यान एमिलियो गे और सोनी बेकर ने खींचा है.
2 नए खिलाड़ियों की एंट्री
एमिलियो गे और सोनी बेकर दोनों युवा खिलाड़ियों को इस मैच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. उम्मीद है कि वे इस मैच में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. दरअसल, काउंटी क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी के दम पर एमिलियो गे ने टीम में अपनी जगह बनाई है. वहीं, एक उभरते हुए तेज गेंदबाज के रूप में सोनी बेकर को पेस अटैक के रूप में शामिल किया गया है.
ऑली रॉबिनसन की वापसी की उम्मीद
तेज गेंदबाज ऑली रॉबिनसन के लिए भी यह मुकाबला अहम साबित हो सकता है. उन्हें 12 खिलाड़ियों में जगह मिली है. रॉबिनसन ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2024 में भारत दौरे के दौरान खेला था. अब पूरे दो साल बाद उनके पास प्लेइंग इलेवन में वापसी करने का बेहतरीन मौका होगा.
ये बड़े खिलाड़ी हुए रेस से बाहर
12 सदस्यीय टीम की घोषणा के साथ ही यह साफ हो गया है कि जेम्स रू, लेग स्पिनर रेहान अहमद और तेज गेंदबाज मैट फिशर को इस मुकाबले से बाहर बैठना पड़ेगा. इन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्टेड स्क्वाड में जगह नहीं मिल सकी है.
बशीर को लेकर क्या बोले कोच मैक्कलम
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए घोषित 12 खिलाड़ियों में युवा स्पिनर शोएब बशीर को भी जगह दी है. एशेज सीरीज के दौरान टीम से बाहर रहने के बाद बशीर के लिए यह वापसी काफी अहम मानी जा रही है. इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कलम ने शोएब बशीर की टीम में भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है. मैक्कलम का मानना है कि लॉर्ड्स की परिस्थितियों में बशीर मैच के अलग-अलग चरणों में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं. शोएब के पास लॉर्ड्स में पहले दो दिन एक छोर को थाम लेने की क्षमता है. इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा और अगर पिच से स्पिन मिलनी शुरू होती है, तब वह टीम के लिए एक आक्रामक गेंदबाज की भूमिका निभा सकता है.”
इंग्लैंड की घोषित 12 सदस्यीय टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, एमिलियो गे, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, ऑली रॉबिनसन, जॉश टंग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए