टीम इंडिया के सबसे बड़े न्यूजीलैंड दौरे का ऐलान, 42 दिनों में खेली जाएगी 12 मैचों की सीरीज; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन
टीम इंडिया के सबसे बड़े न्यूजीलैंड दौरे का ऐलान, 42 दिनों में खेली जाएगी 12 मैचों की सीरीज; यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के 2026 के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. 42 दिनों तक चलने वाले इस दौरे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट समेत कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जो मैचों की संख्या के लिहाज से भारत का अब तक का सबसे बड़ा न्यूजीलैंड दौरा होगा.

विज्ञापन

India Tour of New Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने घरेलू मैचों की शेड्यूल जारी कर दी है. न्यूजीलैंड का घरेलू सीजन अक्टूबर से शुरू होगा. जिसमें भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. न्यूजीलैंड की टीम इस दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की मेजबानी करेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस दौरे पर 5 टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच होने वाला यह दौरा मुकाबलों की संख्या के लिहाज से न्यूजीलैंड में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दौरा होगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 42 दिनों में कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे. भारत आखिरी बार साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑल-फॉर्मेट सीरीज खेलने गया था। अब करीब छह साल बाद दोनों टीमें फिर से टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी।

तीन नहीं, अब पांच वनडे मैच

इस दौरे की सबसे बड़ी खासियत वनडे सीरीज का विस्तार है. शुरुआती कार्यक्रम में भारत को न्यूजीलैंड में तीन वनडे मैच खेलने थे, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर पांच मैचों की सीरीज कर दिया गया. अब दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

5 शहरों में खेली जाएगी पूरी सीरीज

दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में पहले टी20 मैच के साथ होगी. इसके बाद 4 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा, जबकि 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी. दौरे का आखिरी मुकाबला 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट होगा. सीरीज के सभी मुकाबले न्यूजीलैंड के पांच प्रमुख शहरों क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड, हैमिल्टन और तौरंगा में आयोजित किए जाएंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026 सीरीज का पूरा कार्यक्रम

तारीखमैचवेन्यूभारतीय समय
22 अक्टूबरपहला टी20Iहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चरात 8:00 बजे
24 अक्टूबरदूसरा टी20Iहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चरात 8:00 बजे
27 अक्टूबरतीसरा टी20Iस्काई स्टेडियम, वेलिंग्टनरात 8:00 बजे
30 अक्टूबरचौथा टी20Iईडन पार्क, ऑकलैंडरात 8:00 बजे
1 नवंबरपांचवां टी20Iसेडन पार्क, हैमिल्टनरात 8:00 बजे
4 नवंबरपहला वनडेईडन पार्क, ऑकलैंडदोपहर 3:00 बजे
7 नवंबरदूसरा वनडेस्काई स्टेडियम, वेलिंग्टनदोपहर 3:00 बजे
10 नवंबरतीसरा वनडेसेडन पार्क, हैमिल्टनदोपहर 3:00 बजे
13 नवंबरचौथा वनडेबे ओवल, तौरंगादोपहर 3:00 बजे
15 नवंबरपांचवां वनडेबे ओवल, तौरंगादोपहर 3:00 बजे
19-23 नवंबरपहला टेस्टबेसिन रिजर्व, वेलिंग्टनसुबह 11:00 बजे
27 नवंबर-1 दिसंबरदूसरा टेस्टहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चसुबह 11:00 बजे

टेस्ट में बेस्ट बनने उतरेगी इंडिया

यदि पिछली ऑल-फॉर्मेट सीरीज की बात करें तो 2020 के दौरे पर भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 5-0 से अपने नाम की थी। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 3-0 और टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर शानदार वापसी की थी।

न्यूजीलैंड की तेज और उछालभरी पिचों पर इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. खासकर टेस्ट और वनडे सीरीज में भारत के सामने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने वाली कीवी टीम बड़ी चुनौती पेश करेगी. वहीं भारतीय टीम भी पिछली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

अरकम अब्दुल मन्नान

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म जारी, मुंबई टी20 लीग में भी हुए फेल

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola