जीत के जश्न में डूबे कप्तान बेन स्टोक्स और एटकिंसन पहुंचे नाइटक्लब, मचे बवाल के बाद ECB ने बैठाई जांच

Published by : Arquam Abdul Mannan Updated At : 09 Jun 2026 12:13 PM

विज्ञापन

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते स्टोक्स और एटकिंसन (फोटो सोशल मीडिया)

ENG vs NZ : जीत के बाद नाइटक्लब पहुंचे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन, वहां मचे बवाल के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बैठाई जांच.

विज्ञापन

ENG vs NZ Test : लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली 115 रनों की शानदार जीत का जश्न मनाना इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भारी पड़ गया है. टीम के नियमों और प्रोटोकॉल को तोड़ने के आरोप में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

सोमवार की सुबह नाइटक्लब में क्या हुआ


ईसीबी ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि सोमवार की सुबह बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां एक घटना घटी. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि नाइटक्लब के अंदर असल में क्या हुआ था. ईसीबी का कहना है कि वे अभी इस मामले से जुड़ी और जानकारी जुटा रहे हैं. इस विवाद के बीच बोर्ड ने यह भी कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान सही समय पर किया जाएगा.

बेन स्टोक्स का पुराना नाइटक्लब विवाद


यह पहली बार नहीं है जब कप्तान बेन स्टोक्स किसी नाइटक्लब विवाद में फंसे हैं. इससे पहले सितंबर 2017 में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर हुई मारपीट के बाद स्टोक्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था और उन्हें टीम से सस्पेंड कर दिया गया था. हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था.

इंग्लैंड क्रिकेट और विवादों का पुराना नाता


इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मैदान के बाहर विवादों में पड़ना कोई नई बात नहीं है. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. पिछले साल अक्टूबर में व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच से ठीक एक रात पहले एक बाउंसर से भिड़ गए थे. इसके बाद ब्रूक को माफी मांगनी पड़ी थी और उन पर 30,000 पाउंड (करीब 32 लाख रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना लगा था. एशेज सीरीज में 4-1 से करारी हार के बाद यह बात सामने आई थी कि दौरे के बीच में नूसा में एक हॉलिडे कैंप के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जमकर शराब पी थी. इस मामले की जांच टीम डायरेक्टर रॉब की को करनी पड़ी थी.


क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा सवाल

लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने वाली इंग्लैंड टीम के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है. अब देखना होगा कि क्या ईसीबी कारवाई करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर करता है या नहीं.

ये भी पढ़े : श्रीलंका सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के स्टार बॉलर अल्जारी जोसेफ टी20 टीम से बाहर https://www.prabhatkhabar.com/sports/wi-vs-sl-t20-series-alzarri-joshep

विज्ञापन
Arquam Abdul Mannan

लेखक के बारे में

By Arquam Abdul Mannan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola