DPL Viral Girl: मेधावी बिधूड़ी का ‘6-7’ सेलिब्रेशन हुआ वायरल, विकेट के साथ जीता फैंस का दिल

Updated:
विज्ञापन

मेधावी बिधूड़ी (फोटो—एक्स)

दिल्ली प्रीमियर लीग में मेधावी बिधूड़ी का खास '6-7' सेलिब्रेशन तेजी से वायरल हो रहा है. विकेट लेने के बाद अपने जर्सी नंबर का इशारा करने का उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. जानिए इस वायरल सेलिब्रेशन के पीछे की दिलचस्प कहानी.

विज्ञापन

Medhavi Bidhuri: दिल्ली प्रीमियर लीग में इन दिनों एक महिला क्रिकेटर अपने खेल के साथ-साथ खास सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में हैं. सेंट्रल दिल्ली क्वीन्स की ऑलराउंडर मेधावी बिधूड़ी का विकेट लेने के बाद किया गया ‘6-7’ सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस अंदाज ने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और देखते ही देखते उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

विज्ञापन

विकेट मिलते ही खास अंदाज में सेलिब्रेशन

View on Instagram

मेधावी सेंट्रल दिल्ली क्वीन्‍स की ओर से खेल रही हैं. उन्होंने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ पहले मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए है. मेधावी बिधूड़ी लेग स्पिन गेंदबाजी के साथ उपयोगी बल्लेबाजी भी करती हैं. दिल्ली प्रीमियर लीग के मुकाबलों में उनके प्रदर्शन पर तो नजरें हैं ही, लेकिन विकेट लेने के बाद उनका खास सेलिब्रेशन भी फैंस के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है. मेधावी विकेट लेने के बाद अपनी उंगलियों से ‘6’ और ‘7’ का इशारा करती हैं. उनके इस मासूम और अलग अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने उन्हें ‘वायरल गर्ल’ तक कहना शुरू कर दिया है.

Also Read: IND vs SL: क्या कोलंबो टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका? जानिए क्यों टीम मैनेजमेंट सोच रही ऐसा

क्यों करती हैं ‘6-7’ का इशारा?

मेधावी के इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘67’ उनका जर्सी नंबर है. उनके भाई-बहनों ने उन्हें सलाह दी थी कि जब भी वह मैदान पर विकेट हासिल करें तो अपने जर्सी नंबर का संकेत देते हुए यह सेलिब्रेशन करें. मेधावी के मुताबिक, उन्होंने परिवार की सलाह मानकर मैदान पर यह सेलिब्रेशन शुरू किया था. उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनका यह छोटा सा अंदाज सोशल मीडिया पर इतना लोकप्रिय हो जाएगा.

Also Read: भारत को हराने के लिए श्रीलंका ने बनाया मास्टरप्लान, दूसरे टेस्ट मैच से पहले दो नए खिलाड़ियों की एंट्री


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola