बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदली प्लेइंग-11, मैथ्यू रेनशॉ की 3 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी

Updated:
विज्ञापन

मैथ्यू रेनशॉ (एक्स)

Australia vs Bangladesh 2nd Test: बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया है. मैथ्यू रेनशॉ 3 साल बाद टीम में लौटे.

विज्ञापन

Australia vs Bangladesh 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 22 अगस्त से क्वींसलैंड के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों घरेलू मैदान पर मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर वापसी का दबाव है. इसी बीच टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है.

विज्ञापन

रेनशॉ को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर जेक वेदराल्ड को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया है. उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है. पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी, ऐसे में ओपनिंग में बदलाव की उम्मीद पहले से जताई जा रही थी. वहीं, खराब प्रदर्शन के बावजूद मार्नस लाबुशेन को एक और मौका दिया गया है. माना जा रहा था कि उन्हें भी प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा है.

इसे भी पढ़े- चार पिंट बीयर लेकर जा रहा था फैन, सीट तक पहुंचने से पहले हुआ ‘खेल खत्म’! VIDEO देख हंस पड़ा पूरा स्टेडियम

पहले टेस्ट में बल्लेबाजों ने किया निराश

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह लय में नजर नहीं आई. दोनों पारियों को मिलाकर टीम की ओर से सिर्फ एक शतक आया, जो कैमरून ग्रीन ने लगाया. स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके. दूसरी तरफ, उसी पिच पर बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में अपने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर इसका खास असर नहीं पड़ा.

3 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे रेनशॉ

मैथ्यू रेनशॉ की करीब तीन साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी 2023 में भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला था. इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली.

इसे भी पढ़े- तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम की होगी वापसी? दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन

कैसा रहा है रेनशॉ का टेस्ट रिकॉर्ड?


मैथ्यू रेनशॉ, एक्स
मैथ्यू रेनशॉ, एक्स

30 वर्षीय रेनशॉ अब बांग्लादेश के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 15वां मुकाबला खेलेंगे. उन्होंने 14 टेस्ट की 24 पारियों में 645 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 29.31 का है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 184 रन है. अब रेनशॉ के सामने बड़ी चुनौती होगी. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की वापसी में अहम भूमिका निभा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, मेरेनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), बीयू वेब्स्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नैथन ल्योन, जोश हेजलवुड.


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola