बेटे के साथ फिटनेस फ्लॉन्ट करते दिखे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

Updated:
विज्ञापन
 बेटे के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फोटो—इंस्टाग्राम)

बेटे के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फोटो—इंस्टाग्राम)

पुर्तगाली फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर के साथ एक शर्टलेस तस्वीर साझा की, जिसमें वे अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, और रोनाल्डो के कैप्शन ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन

Cristiano Ronaldo and his son : पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपने बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर के साथ इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. फोटो में पिता और बेटा समुद्र किनारे शर्टलेस अंदाज में अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करते नजर आए. तस्वीर के साथ रोनाल्डो ने सिर्फ दो शब्द लिखे- 'Not Yet', जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

कैप्शन बनी चर्चा का विषय

वायरल तस्वीरों में 41 वर्षीय रोनाल्डो और 16 वर्षीय क्रिस्टियानो जूनियर स्पेन के मल्लोर्का बीच पर नजर आ रहे हैं. दोनों ने मुस्कुराते हुए अपनी फिटनेस दिखाई, लेकिन रोनाल्डो का मजाकिया कैप्शन चर्चा का विषय बन गया. माना जा रहा है कि उन्होंने बेटे को मजाक में इशारा किया कि फिटनेस के मामले में उसे अभी उनसे आगे निकलने के लिए और मेहनत करनी होगी.

पिता से लंबे हुए जूनियर

View on Instagram

क्रिस्टियानो जूनियर फिलहाल अल नास्र की यूथ अकादमी का हिस्सा हैं और अपने पिता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि, कद के मामले में वह पहले ही रोनाल्डो से लंबे हो चुके हैं. यही वजह है कि कई फैंस ने कमेंट कर लिखा कि 'बेटा अब पिता से लंबा हो गया है, अगला GOAT तैयार है.'

शादी को लेकर चल रही चर्चाएं

इस फैमिली वेकेशन में रोनाल्डो के साथ मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज भी हैं. उन्होंने भी छुट्टियों की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं. दोनों लंबे समय से साथ हैं और पिछले साल सगाई कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी शादी को लेकर भी लगातार चर्चाएं चल रही हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

Also Read: श्रीलंका दौरे से पहले फैमिली संग रिलैक्स मूड में दिखे केएल राहुल, सोशल मीडिया पर शेयर की वेकेशन की तस्वीरे


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola