Rishabh Pant: कैंसर को हराने वाले युवराज सिंह ने बढ़ाया ऋषभ पंत का हौसला, कहा- ‘चैंपियन फिर से उठेगा..’

Rishabh Pant health update: ऋषभ पंत पिछले साल भयंकर कार हादसे का शिकार हो गए थे. हालांकि, अब उनके सेहत में सुधार हो रहा हैं. वहीं, गुरुवार को भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने पंत से मुलाकात करने के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है.
Yuvraj Singh Meets Rishabh Pant: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट के बाद से ही क्रिकट से दूर हैं. इस दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हुए थे. हालांकि, पंत की सेहत अब सुधार हो रहा है और अब धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. ऐसे में पंत सोशल मीडिया पर अपनी रिकवरी को लेकर फैंस को अपडेट देते रहते हैं. इस बीच गुरुवार (16 मार्च) को पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने ऋषभ पंत से मिलने उनके घर पहुंचे. युवराज ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.
युवराज सिंह ने ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें पंत और युवी एक सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. पंत के पैर पर पट्टी बंधी हुई है. इस फोटो के साथ युवराज ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑन टू बेबी स्टेप !!! ये चैंपियन एक बार फिर से उठेगा. मुलाकात शानदार रही, ये हमेशा ही पॉजिटिव और और फनी रहता है.’ बता दें कि युवराज को साल 2011 विश्व कप के दौरान कैंसर का पता चला था. लंबे इलाज के बाद युवी ने कैंसर को हराकर क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की थी.
गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट दिल्ली से रुड़की अपने घर लौटते वक्त हुआ था. इस हादसे में वह बाल-बाल बचे थे. मुंबई में सर्जरी के बाद पंत फिलहाल घर पर हैं. वहीं, ऋषभ पंत ने बुधवार को अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह पूल के अंदर छड़ी के सहारे चलते हुए दिखाई दे रहे थे. पंत ने इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘छोटी चीजों, बड़ी चीजों और बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










