इन सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट खेलते हुए जड़ा है दोहरा शतक, देखें सूची

Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 03 Feb 2024 11:23 AM

विज्ञापन

आज हम आपको भारतीय टीम के उन युवा बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में भारत के तरफ से टेस्ट खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा है. चलिए जानते हैं सूची में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं.

विज्ञापन
undefined

भारतीय टीम की ओर से टेस्ट में खेलते हुए सबसे कम उम्र के बल्लेबाजों की सूची में विनोद कांबली पहले स्थान पर काबिज हैं. विनोद कांबली ने 21 वर्ष 35 दिन की आयु में भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने साल 1993 में मुंबई में 224 रन की पारी खेली थी.

undefined

भारतीय टीम की ओर से टेस्ट में खेलते हुए सबसे कम उम्र के बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर भी विनोद कांबली मौजूद हैं. उन्होंने 21 वर्ष 55 दिन की आयु में जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 1993 में 227 रन की पारी खेली थी.

undefined

भारतीय टीम की ओर से टेस्ट में खेलते हुए सबसे कम उम्र के बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं. सुनील गावस्कर ने 21 वर्ष 283 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1971 में 220 रन की पारी खेली थी.

undefined

भारतीय टीम की ओर से टेस्ट में खेलते हुए सबसे कम उम्र के बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर यशस्वी जायसवाल हैं. यशस्वी जायसवाल ने 2 फरवरी 2024 दिन शनिवार को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने ये कारनामा 22 वर्ष 37 दिन की आयु में कर के दिखाया है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola