ePaper

WTC Final : भारत जीतेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ? पुराने रिकॉर्ड देते हैं संकेत

Updated at : 06 Jun 2021 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
WTC Final : भारत जीतेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ? पुराने रिकॉर्ड देते हैं संकेत

India vs New Zealand, India win World Test Championship final, WTC Final भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथम्पटन में 18 जून से 22 जून के बीच होना है. टीम इंडिया मुकाबले के लिए साउथम्पटन पहुंच चुकी है. फाइनल से पहले दोनों टीमें अपनी-अपनी जीत की दावेदारी कर रही है. कुछ क्रिकेटरों का दावा है कि फाइनल में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहेगा, तो कुछ टीम इंडिया को मजबूत मान रहे हैं.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथम्पटन में 18 जून से 22 जून के बीच होना है. टीम इंडिया मुकाबले के लिए साउथम्पटन पहुंच चुकी है. फाइनल से पहले दोनों टीमें अपनी-अपनी जीत की दावेदारी कर रही है. कुछ क्रिकेटरों का दावा है कि फाइनल में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहेगा, तो कुछ टीम इंडिया को मजबूत मान रहे हैं.

लेकिन टीम इंडिया का एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे देखने के बाद फाइनल में भारतीय टीम की जीत पक्की लगती है. दरअसल आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम के लिए विदेशी मैदान लक्की साबित हुआ है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन भी आईसीसी पहली बार कर रहा है. वैसे में ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि फाइनल में टीम इंडिया एक बार फिर कमाल कर सकती है. टीम इंडिया का ऐसा रहा है रिकॉर्ड.

1983 में टीम इंडिया ने सबसे पहला आईसीसी वर्ल्ड कप विदेश में ही जीता. कविल देव की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स में ही वेस्टइंडीज को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया जा.

Also Read: गावस्कर ने बताया, क्यों नहीं बनना चाहते टीम इंडिया के कोच ?

उसके बाद 2002 में कोलंबो में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था. उसके बाद 2013 में महेंद्र सिंह धौनी कप्तानी में भी जीता था. फाइनल का मुकाबला इंग्लैंड में ही खेला गया था.

उसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने धौनी की कप्तानी में ही 2007 में पहली बार जीता था. फाइनल का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसवर्ग में खेला गया था. इस तरह आईसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंट का खिताब भारत ने विदेशी धरती पर ही जीता है. वैसे में इसबार भी टीम इंडिया साउथम्पटन में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच सकता है.

posted by – arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola