ePaper

ड्रॉ की ओर बढ़ा WTC Final, बारिश ने बिगाड़ा खेल का रोमांच, फैन्स निराश

Updated at : 21 Jun 2021 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
ड्रॉ की ओर बढ़ा WTC Final, बारिश ने बिगाड़ा खेल का रोमांच, फैन्स निराश

WTC Final 2021, India vs new zealand आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (world Test Championship Final ) का फाइनल मुकाबला पूरी तरह से बारिश में धुल चुका है. पहले और चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंके जा सके. दूसरे और तीसरे दिन भी खराब रोशनी के कारण कई घंटों का खेल बाधित रहा. सोमवार 21 जून को खेल का पांचवां और आखिरी दिन है. हालांकि बारिश के कारण रिजर्व डे में भी मैच कराया जाएगा. लेकिन बड़ा सवाल है कि मैच हो पाएगा ?

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (world Test Championship Final ) का फाइनल मुकाबला पूरी तरह से बारिश में धुल चुका है. पहले और चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंके जा सके. दूसरे और तीसरे दिन भी खराब रोशनी के कारण कई घंटों का खेल बाधित रहा. सोमवार 21 जून को खेल का पांचवां और आखिरी दिन है. हालांकि बारिश के कारण रिजर्व डे में भी मैच कराया जाएगा. लेकिन बड़ा सवाल है कि मैच हो पाएगा ?

ड्रॉ की ओर बढ़ा WTC Final

WTC Final अब ड्रॉ की ओर लगातार बढ़ रहा है. क्रिकेट के जानकारों ने पहले ही इसकी संभावना जतायी थी. रिजर्व डे को लेकर दो दिनों में तीन पारी होना है बौर बारिश जिस तरह से साउथम्पटन में डेरा जमाये हुए है, उसकी संभावना बहुत कम नजर आती है. अगर दो दिनों में तीन पारी नहीं होते हैं, तो पूरी संभावना टेस्ट ड्रॉ होने की है. खेल के चौथे दिन हैंपशर बाउल में सुबह से ही मौसम में सुधार नहीं हो रहा था. अंपायरों ने लगभग साढ़े चार घंटे तक इंतजार करने के बाद दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय किया.

मैच नहीं होने से निराश हुए फैन्स

कोरोना संकट के बीच पहली बार मैच का आनंद लेने स्टेडियम में पहुंचे फैन्स को निराश हाथ लगी. बारिश ने फैन्स को काफी हद तक निराश किया. खेल के चौथे दिन लगातार बारिश के बावजूद कई दर्शक आखिर तक स्टेडियम में मौजूद थे. लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा.

Also Read: साक्षी ने दिखाया धौनी का नया आशियाना, माही की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए फैन्स

बीसीसीआई ने दर्शकों का जताया आभार

इधर मैच नहीं हो पाने से निराश फैन्य का बीसीसीआई ने ट्वीट कर आभार जताया. बीसीसीआई ने ट्वीट किया और लिखा, हम अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हैं जो आये और जिन्होंने उत्साह बनाये रखा. अब कल मिलते हैं.

गौरतलब है कि भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 217 रन बनाये. जवाब में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन बनाये हैं. बारिश के कारण दूसरे दिन भी केवल 64.4 ओवर का ही खेल हो पाया. मैच में चार दिनों में 360 ओवर किये जाने थे लेकिन अब तक केवल 141.1 ओवर का ही खेल हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola