ePaper

MI vs DC Live Streaming Details: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

Updated at : 15 Feb 2025 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
MI vs DC WPL 2025

MI vs DC WPL 2025

MI vs DC Live Streaming Details: WPL 2025 के तीसरे सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दूसरा मुकाबला आज 15 फरवरी को खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी.

विज्ञापन

MI vs DC Live Streaming Details: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आज शनिवार (15 फरवरी) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में 2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) के दूसरे मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगे. महिला प्रीमयर लीग के तीसरे सीजन में पहला मुकाबला आरसीबी और गुजराज जाएंट्स के बीच खेला गया था. इस मैच में आरसीबी ने 203 रन चेज करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अब टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत की अगुवाई वाली इंडियंस टीम मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली कैपिटल्स से भिडे़गी. यह मैच भी पिछले मैच की तरह वडोदरा के मैदान पर ही खेला जाएगा. ऐसे में इस मुकाबले में भी हाई स्कोरिंग रन देखने को मिल सकता है. 

मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. 2023 में WPL का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाने की पसंदीदा टीमों में से एक है. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स WPL के दो बैक-टू-बैक संस्करणों में फाइनल तक पहुँचने में सफल रही, लेकिन ट्रॉफी को सील नहीं कर सकी. मेग लैनिंग के नेतृत्व में, दिल्ली कैपिटल्स दो नजदीकी चूकों के बाद खिताब जीतने की कोशिश करेगी. 

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) WPL 2025 कब शुरू होगा?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स डब्ल्यूपीएल 2025 शनिवार (15 फरवरी) को शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) WPL 2025 कहाँ होगा?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स डब्ल्यूपीएल 2025 कोटम्बी स्टेडियम, वडोदरा स्टेडियम में होगा.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) WPL 2025 का टीवी पर प्रसारण कहां होगा?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स WPL 2025 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) WPL 2025 का लाइव प्रसारण कहां होगा?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स WPL 2025 को जियो प्लस हॉटस्टार Jio+Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

MI vs DC WPL 2025 मैच स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक, जिंतिमनी कलिता, क्लो ट्रायॉन, पारुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी, नादिन डी क्लार्क

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), राधा यादव, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस, तितास साधु, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, निकी प्रसाद, नल्लापुरेड्डी चरणी

WPL 2025 की बात करें तो इतिहास में पहली बार यह टूर्नामेंट चार शहरों में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट का पहला चरण वडोदरा में होगा और फिर बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट के मुंबई में स्थानांतरित होने से पहले लखनऊ तीसरे चरण की मेजबानी करेगा. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) का ब्रेबोर्न स्टेडियम आखिरी दो लीग चरण के मैचों के साथ-साथ 15 मार्च को एलिमिनेटर और फाइनल की मेजबानी करेगा.

Video: पाकिस्तान में किंग का जलवा, गूंज रहा ‘मैं हूं विराट कोहली’, ‘आरसीबी जिंदाबाद’ का नारा

विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा, कैसा रहा दोनों का एक दूसरे की कप्तानी में रिकॉर्ड

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola