ePaper

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 9 दिसंबर को मुंबई में, देखें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Updated at : 05 Dec 2023 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 9 दिसंबर को मुंबई में, देखें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 9 दिसंबर 2023 को मुंबई में होगी. नीलामी में कुल 165 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए जाएंगे. सभी पांच फ्रेंचाइजी के पास कुल 30 स्लॉट बचे हुए हैं.

विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 2024 संस्करण से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 9 दिसंबर को मुंबई में होगी. बीसीसीआई ने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी है. डब्ल्यूपीएल का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी-मार्च में और बड़े पैमाने पर हो सकता है. मुंबई इंडियंस मौजूदा डब्ल्यूपीएल चैंपियन है. उन्होंने इस साल की शुरुआत में 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया था. मुंबई का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही है. दूसरी ओर, हाल ही में रिटायर हुई मेग लैनिंग ने 2023 में दिल्ली की कप्तानी की थी.

5 फ्रेंचाइजी लगाएंगे बोली

पांच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स ने नीलामी से पहले 60 महिला खिलाड़ियों को बरकरार रखा था, जिनमें 21 विदेशी भी शामिल हैं. सभी पांच फ्रेंचाजियों ने अपनी मौजूदा टीम में से कुल 29 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. नीलामी के लिए कुल 165 खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है. नीलामी में कुल 30 स्लॉट उपलब्ध हैं.

Also Read: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी नौ दिसंबर को मुंबई में, इन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
कौन खिलाड़ी रिलीज और कौन हुआ रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी : एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कैप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु.

रिलीज किए गए खिलाड़ी : अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस.

पर्स : 2.25 करोड़

स्लॉट : 3

गुजरात जायंट्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी : एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर.

रिलीज किए गए खिलाड़ी : एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, सब्बीनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा.

पर्स : 5.95 करोड़

स्लॉट : 10

Also Read: WPL 2023: विदेशी खिलाड़ी चमकीं, भारतीय क्रिकेट में बदलाव के वादे के साथ खत्म हुआ महिला प्रीमियर लीग

मुंबई इंडियंस

रिटेन खिलाड़ी : अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया.

रिलीज किए गए खिलाड़ी : धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम.

पर्स : 2.1 करोड़

स्लॉट : 5

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रिटेन किए गए खिलाड़ी : आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना। सोफी डिवाइन.

रिलीज किए गए खिलाड़ी : डेन वान निकर्क, एरिन बर्न्स, कोमल जांजाद, मेगन शुट्ट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार.

पर्स : 3.35 करोड़

स्लॉट : 7

यूपी वारियर्स

रिटेन खिलाड़ी : एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा.

रिलीज खिलाड़ी : देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवली शिंदे, सिमरन शेख.

पर्स : 4 करोड़

स्लॉट : 5

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola