WPL 2023: गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा पहला मुकाबला, महिला क्रिकेट में नये युग की होगी शुरुआत

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WPL 2023: गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा पहला मुकाबला, महिला क्रिकेट में नये युग की होगी शुरुआत

WPL 2023: शनिवार से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है. पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा. महिला क्रिकेटर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. कई युवा क्रिकेटरों को भी मौका मिला है. उनके सामने भी खुद को साबित करने का एक बेहतर मौका होगा.

विज्ञापन

शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के शुरू होने के साथ भारतीय क्रिकेट में नये युग का उदय होगा जहां महिला खिलाड़ियों को अपने खेल को अगले स्तर पर ले जाने के लिये जरूरी अनुभव मिलने के साथ बड़ी धनराशि और ग्लैमर का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. शनिवार को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से 21 मैचों का यह टूर्नामेंट शुरू होगा. मुंबई की अगुवाई भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर करेंगी तो वहीं गुजरात की कमान विकेटकीपर बेथ मूनी हाथों में है.

मंधाना के पास बेहतरीन मौका

डब्ल्यूपीएल में स्नेहा यह साबित करना चाहेगी कि मां बनने के बाद भी उनके जुनून में कोई कमी नहीं आयी है. तो वही जम्मू और कश्मीर जासिया को बड़े शॉट लगाने के लिए जाना जाता है. वह इस टूर्नामेंट से उमरान मलिक जैसी ख्याति हासिल करना चाहेंगी. हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा के लिए इस लीग से करीबी मैचों को जीतने हुनर मिल सकता है. इन खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम वैश्विक टूर्नामेंटों के बड़े मुकाबलों में संघर्ष करती रही है.

Also Read: WPL 2023: स्मृति मंधाना बनीं आरसीबी की कप्तान, विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने दिया खास संदेश, Video
कुल 87 खिलाड़ी हैं शामिल

इस टी20 लीग का लंबे समय से इंतजार था. इसमें कुल पांच टीमें और 87 खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें 15 साल की कम उम्र की खिलाड़ी को भी दुनिया के दिग्गजों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा. प्रतियोगिता में दो नॉकआउट मैच सहित कुल 21 मुकाबले होंगे. इन सभी मैचों को मुंबई के दो स्टेडियमों में खेला जायेगा. डब्ल्यूपीएल ने क्रिकेट की दुनिया में उत्साह पैदा किया है जिसमें पांच फ्रेंचाइजी टीमों को कुल 4,669 करोड़ रुपये में बेचा गया है.

अडानी समूह ने खरीदी है गुजरात फ्रेंचाइजी

इसमें अडानी समूह द्वारा गुजरात फ्रेंचाइजी को 1,289 करोड़ रुपये में खरीदना भी शामिल है. खिलाड़ियों की नीलामी में पांच फ्रेंचाइजियों द्वारा कुल 59.50 करोड़ रुपये खर्च किये गये. जिससे न केवल खिलाड़ियों की वित्तीय स्थिति में सुधार होने के साथ युवाओं के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा. खिलाड़ियों की नीलामी में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति सबसे महंगी रहीं. मुंबई में आयोजित नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आसीबी) ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा और उम्मीद के मुताबिक उन्हें कप्तान बनाया.

मुंबई इंडियंस दूसरी सबसे महंगी टीम

इस फ्रेंचाइजी ने अभी तक आईपीएल का कोई खिताब नहीं जीता है लेकिन पुरुष टीम की तरह महिला टीम के लिए भी क्रिकेट की दुनिया के बड़े नामों पर भरोसा किया है. टीम में सोफी डिवाइन और एलिसे पेरी जैसी दिग्गज भी शामिल हैं. मुंबई इंडियंस (912.99 करोड़ रुपये) लीग की दूसरी सबसे महंगी टीम है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली यह टीम पुरुष टीम के द्वारा पांच बार जीती गयी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) खिताब की सफलता को दोहराना चाहेगी. हरमनप्रीत के साथ इस टीम में इंग्लैंड के नेट साइवर-ब्रंट और तेज गेंदबाज इस्सी वोंग, न्यूजीलैंड के अमेलिया केर, दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप के फाइनलिस्ट क्लो ट्रायॉन, वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज और ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज हीथर ग्राहम शामिल हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola