लाइव टीवी शो में फिसली वसीम अकरम की जुबान, पाक खिलाड़ियों पर दे दिया बड़ा बयान, अब हो रहे हैं ट्रोल

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के मैच हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम काफी गुस्से में आ गये थे. इसी दौरान एक टीवी शो में उन्होंने पाक खिलाड़ियों के लिए अनुसूचित जाति के एक वर्ग को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी.
World Cup Cricket: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान वसीम अकरम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. बीते सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान से वर्ल्ड कप एकदिवसीय मैच हारने के बाद लाइव टीवी पर उन्होंने एक जातिसूचक शब्द कह दिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के एक समाचार चैनल पर बोलते हुए अकरम ने पूरी टीम की फिटनेस की बहुत आलोचना की और उनके खाने पीने को लेकर भी कटाक्ष किया. वहीं, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम पर तीखा हमला करते हुए अकरम ने जातिवादी गाली दे दी.
वसीम अकरम ने की अभद्र टिप्पणी
अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के मैच हारने के बाद पाकिस्तान का यह महान प्लेयर काफी गुस्से में आ गये थे. इसी दौरान एक टीवी शो में उन्होंने खिलाड़ियों के लिए एक अनुसूचित जाति के एक वर्ग को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी. इसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर इमरान ट्रोल होने लगे. बता दें वसीम अकरम अपने जमाने के उम्दा खिलाड़ी रहे हैं. पाकिस्तान के लिए उन्होंने 104 टेस्ट मैच और 460 वन डे मैच खेले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




