World Cup 2023 के पहले डबल हेडर में आज ये चार टीमें होंगी आमने-सामने

अफगानिस्तान की बात करें तो 2017 में आईसीसी की पूर्ण सदस्यता हासिल करने के बाद टीम ने काफी प्रगति की है. विश्व कप में हालांकि टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है जहां वह 15 मैच में एकमात्र जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज कर पाया है.
वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में दो मुकाबले समाप्त होने के बाद आज पहला डबल हेडर चार टीमों के बीच खेला जाएगा. पहला मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच सुबह 10:30 से खेला जाएगा. जबकि दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दोपहर 2:00 से खेला जाना है. चारों टीमें आज से वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी.
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
टूर्नामेंट से पहले अंदरूनी मतभेद का सामना करने वाली बांग्लादेश की टीम जब अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो इस मुकाबले के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. सफेद गेंद के प्रारूप में बांग्लादेश की टीम काफी प्रतिस्पर्धी है लेकिन हाल में टीम के दो सबसे बड़े खिलाड़ियों कप्तान शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल के बीच मतभेद खुलकर सामने आए और टीम को इससे उबरना होगा. विश्व कप टीम से तमीम के बाहर होने के बाद टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच वाकयुद्ध देखने को मिला. अफगानिस्तान की बात करें तो 2017 में आईसीसी की पूर्ण सदस्यता हासिल करने के बाद टीम ने काफी प्रगति की है. विश्व कप में हालांकि टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है जहां वह 15 मैच में एकमात्र जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज कर पाया है.
टीमें इस प्रकार हैं:
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद हृदय, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब.
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीन उल हक.
Also Read: World Cup 2023: अजय जडेजा को विश्व कप 2023 के लिए अफगानिस्तान ने बनाया टीम का मेंटर
चोट से परेशान श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में जीत के साथ शुरुआत करने उतरेंगे
चोटों से जूझ रही दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमों को उम्मीद होगी कि उनके अनुभवी खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और दोनों टीम के बीच होने वाले विश्व कप मुकाबले को जीतकर विजयी शुरुआत करेंगे. दक्षिण अफ्रीका की टीम चोटिल तेज गेंदबाजों एनरिच नोर्खिया और सिसांडा मगाला के बिना उतरेगी जबकि श्रीलंका को सीमित ओवरों के उसके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की सेवाएं नहीं मिलेंगी. श्रीलंका के मुख्य तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा और लाहिरू मदुशंका भी चोटिल हैं. नोर्खिया की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका की टीम अनुभवी कागिसो रबादा और 23 साल के गेराल्ड कोएट्जी पर काफी निर्भर करेगी.
टीमें इस प्रकार हैं:
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजी हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रेस वान डेर डुसेन , लिजाद विलियम्स.
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, कुसाल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रम, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, कासुन राजिता, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका और दुशान हेमंता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










