वर्ल्ड कप से पहले 24 साल के इस स्टार क्रिकेटर ने लिया संन्यास, कोहली से भिड़ंत के बाद आए थे सुर्खियों में

Updated:
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले 24 साल के इस स्टार क्रिकेटर ने लिया संन्यास, कोहली से भिड़ंत के बाद आए थे सुर्खियों में

नवीन-उल-हक ने संन्यास की घोषणा करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद दिया और लिखा, मैं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मेरे सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और अटूट प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

विज्ञापन
undefined

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होने वाला है. लेकिन उससे ठीक 7 दिन पहले एक युवा खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया.

undefined

एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक, जो आगामी विश्व कप के लिए अफगानिस्तान टीम का हिस्सा हैं, ने 50 ओवर के प्रारूप में अपने भविष्य के बारे में बड़ी खबर दी.

undefined

तेज गेंदबाज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा की कि वह वनडे विश्व कप के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले लेंगे.

undefined

नवीन-उल-हक ने अपने पोस्ट में लिखा, यह एक आसान निर्णय नहीं था लेकिन उन्हें लगता है कि इससे उन्हें अपने खेल करियर को लम्बा खींचने में मदद मिलेगी.

undefined

अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक अत्यंत सम्मान की बात है, मैं इस विश्व कप के अंत में एकदिवसीय प्रारूप से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करना चाहूंगा और अपने देश के लिए टी20 क्रिकेट में इस नीली जर्सी को पहनना जारी रखूंगा.

undefined

नवीन-उल-हक ने संन्यास की घोषणा करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद दिया और लिखा, मैं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मेरे सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और अटूट प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

undefined

नवीन-उल-हक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से भिड़ंत को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे. दरअसल आईपीएल 2023 में एक मैच के दौरान नवीन-उल-हक और विराट कोहली के बीच भिड़ंत हुई थी. जिसका फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola