Womens T20 World Cup 2026: 14 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला, देखें शेड्यूल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Jun 2025 7:27 PM

विज्ञापन

India-Pakistan T20 World Cup

Womens T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में 14 जून को एजबेस्टन में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

विज्ञापन

Womens T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और मेजबान इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम घोषित किया जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी.

24 दिन तक चलेगा टी20 वर्ल्ड कप, 5 जुलाई को फाइनल

अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट 24 दिन तक चलेगा जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी और समापन पांच जुलाई को होगा. टूर्नामेंट के 33 मुकाबले इंग्लैंड के सात स्थानों पर खेले जाएंगे. दो सेमीफाइनल 30 जून और दो जुलाई को ओवल में होंगे जबकि फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में होगा.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा पहला मुकाबला

टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जून को एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा जबकि भारत और पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत एजबेस्टन में ही करेंगे.

इन मैदान पर होगा मुकाबला

एजबेस्टन के अलावा मैच हैम्पशायर बाउल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी मैदान और लॉर्ड्स पर खेले जाएंगे.

12 टीमें, दो ग्रुप, भारत-पाकिस्तान एक साथ

टूर्नामेंट की 12 टीम को छह-छह के दो ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप एक में छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया, पिछले चरण की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान और दो क्वालीफाइंग टीम शामिल हैं. वहीं ग्रुप दो में गत विजेता न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, मेजबान इंग्लैंड और दो क्वालीफाइंग टीम शामिल हैं. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पाकिस्तान के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले के बाद भारतीय टीम 17 जून को क्वालीफाइंग टीम के खिलाफ अपने मुकाबले के लिए हेडिंग्ले जाएगी और उसके बाद टीम का सामना 21 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका से होगा. भारत 25 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में ग्रुप एक की दूसरी क्वालीफाइंग टीम का सामना करेगा जबकि उसका सबसे मुश्किल मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा.

पूरा शेड्यूल

12 जून, शुक्र
इंग्लैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला, पहला मैच, ग्रुप बी
13 जून, शनिवार
टीबीसी (क्वालीफायर) बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), दूसरा मैच, ग्रुप ए
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, तीसरा मैच, ग्रुप ए
वेस्टइंडीज महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला, चौथा मैच, ग्रुप बी
14 जून, रविवार
टीबीसी (क्वालीफायर) बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 5वां मैच, ग्रुप ए
भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला, छठा मैच, ग्रुप ए
16 जून, मंगलवार
न्यूजीलैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला, 7वां मैच, ग्रुप बी
इंग्लैंड महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 8वां मैच, ग्रुप बी
17 जून, बुधवार
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 9वां मैच, ग्रुप ए
भारत महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 10वां मैच, ग्रुप ए
दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम पाकिस्तान महिला, 11वां मैच, ग्रुप ए
18 जून, गुरू
वेस्टइंडीज महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 12वां मैच, ग्रुप बी
19 जून, शुक्र
न्यूजीलैंड महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 13वां मैच, ग्रुप बी
20 जून, शनिवार
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 14वां मैच, ग्रुप ए
पाकिस्तान महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 15वां मैच, ग्रुप ए
इंग्लैंड महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 16वां मैच, ग्रुप बी
21 जून, रविवार
वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला, 17वां मैच, ग्रुप बी
दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला, 18वां मैच, ग्रुप ए
23 जून, मंगलवार
न्यूजीलैंड महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 19वां मैच, ग्रुप बी
श्रीलंका महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 20वां मैच, ग्रुप बी
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम पाकिस्तान महिला, 21वां मैच, ग्रुप ए
24 जून, बुधवार
इंग्लैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला, 22वां मैच, ग्रुप बी
25 जून, गुरू
भारत महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 23वां मैच, ग्रुप ए
दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 24वां मैच, ग्रुप ए
26 जून, शुक्र
श्रीलंका महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 25वां मैच, ग्रुप बी
27 जून, शनिवार
पाकिस्तान महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 26वां मैच, ग्रुप ए
वेस्टइंडीज महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 27वां मैच, ग्रुप बी
इंग्लैंड महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला, 28वां मैच, ग्रुप बी
28 जून, रविवार
दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम टीबीसी (क्वालीफायर), 29वां मैच, ग्रुप ए
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला, 30वां मैच, ग्रुप ए
30 जून, मंगलवार
टीबीसी बनाम टीबीसी, पहला सेमी-फाइनल
जुलाई 02, गुरु
टीबीसी बनाम टीबीसी, दूसरा सेमी-फाइनल
जुलाई 05, रवि
टीबीसी बनाम टीबीसी, फाइनल (लॉर्ड्स, लंदन)

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola