India vs New Zealand: शार्दुल ठाकुर होंगे प्लेइंग XI से बाहर? रोहित शर्मा ने कह दी बड़ी बात

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा से शार्दुल को लेकर सवाल पूछा. केएल राहुल की जगह पर शार्दुल भाई बल्लेबाजी करने के लिए जाने वाले थे, तो आपने वो फैसला क्यों बदला? फिर गिल ने कहा, फैन्स काफी दुखी थे. उन्हें शार्दुल की बल्लेबाजी देखनी थी. इस पर कप्तान ने कहा, मिलेगा, मिलेगा.
वर्ल्ड कप 2023 में आज टॉप की दो टीमें आमने-सामने होंगी. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर दो बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन को लेकर चिंतित है. चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह कौन लेगा. यह बड़ा सवाल है. मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.
शार्दुल प्लेइंग 11 से होंगे बाहर? रोहित शर्मा ने दिए बड़े संकेत
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने संकेत दे दिया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वो टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने रोहित शर्मा से शार्दुल को लेकर सवाल पूछा. केएल राहुल की जगह पर शार्दुल भाई बल्लेबाजी करने के लिए जाने वाले थे, तो आपने वो फैसला क्यों बदला? फिर गिल ने कहा, फैन्स काफी दुखी थे. उन्हें शार्दुल की बल्लेबाजी देखनी थी. इस पर कप्तान ने कहा, मिलेगा, मिलेगा. शार्दुल बड़े मैच का प्लेयर है. रोहित के इस बयान से साफ हो गया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शार्दुल टीम का हिस्सा होंगे.
Milega milega batting..bade match ka player hai wo 😂
– Rohit on Shardul pic.twitter.com/F0Kyg1EJzu
— Shivani (@shivani_45D) October 20, 2023
हार्दिक पांड्या की जगह पर कौन होगा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा
हार्दिक पांड्या को पिछले मैच में गेंदबाजी के दौरान चोट लगी थी. जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह टीम में किसे शामिल किया जाए, इसको लेकर कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा चिंता में पड़ गए हैं. हालांकि पांड्या की जगह पर चार खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है, जिसे प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. एक तो ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके अलावा आर अश्विन और मोहम्मद शमी भी रेस में शामिल हैं.
सूर्यकुमार को अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगी, किशन को मधुमक्खी ने मारा डंक
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के बड़े मैच से पहले शनिवार को एक और झटका लगा जब टीम के नेट सत्र के दौरान शनिवार को मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की दाहिने हाथ पर गेंद लग गयी. सूर्यकुमार को टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ रघु की फुलटॉस गेंद लगी, जिससे वह काफी दर्द में दिखे. वह अपने हाथ पर ‘आइस पैक (बर्फ)’ लगाते नजर आए और उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी नहीं की. भारत के लिए चीजें उस वक्त और मुश्किल हो गयी जब बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को शनिवार को नेट अभ्यास के दौरान पर बल्लेबाजी करते समय मधुमक्खी ने उनकी गर्दन के पीछे डंक मार दिया.
न्यूजीलैंड के लिए अच्छा नहीं रहा है धर्मशाला
न्यूजीलैंड के लिए धर्मशाला का ग्राउंड अच्छा नहीं रहा है. धर्मशाला में न्यूजीलैंड की टीम केवल एक मैच खेली है, जिसमें उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. जबकि चार मैचों में भारत को यहां दो में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. आखिरी बार यहां 10 दिसंबर 2017 को भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










