India vs New Zealand: हार्दिक पांड्या की जगह पर कौन होगा प्लेइंग XI का हिस्सा? ये तीन नाम सबसे आगे

Pune: India’s bowler Hardik Pandya attempts to stop the ball during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI10_19_2023_000115A)
भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया कि रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मुकाबले में उन्हें चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी और उनकी गैरमौजूदगी में टीम का संतुलन प्रभावित होगा लेकिन उन्हें उपलब्ध 14 खिलाड़ियों के साथ की सर्वश्रेष्ठ संयोजन तैयार करना होगा.

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चार जीत दर्ज कर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण मैच से पहले भारत के सामने प्लंइेग 11 की समस्या खड़ी हो गई. यह परेशानी हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की वजह से सामने आई है. कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के सामने विकल्प तो कई हैं, लेकिन विजयी टीम के संयोजन में कौन फिट बैठता है, उसको लेकर मंथन जारी है.

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया कि रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मुकाबले में उन्हें चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी और उनकी गैरमौजूदगी में टीम का संतुलन प्रभावित होगा लेकिन उन्हें उपलब्ध 14 खिलाड़ियों के साथ की सर्वश्रेष्ठ संयोजन तैयार करना होगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के रूप में देखा जा रहा है. क्योंकि अभी तक केवल न्यूजीलैंड और भारत ने ही अपने सारे मैच जीते हैं. इस हाई वोल्टेज मैच से पहले भारत कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहेगा. हालांकि भारत के पास तीन विकल्प मौजूद हैं, जिसपर कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित भी सहमत दिख रहे हैं. तो आइये वो चेहरे कौन हैं, जानें.

1. मोहम्मद शमी
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी बेहतरी विकल्प हो सकते हैं. धर्मशाला में शमी सफल गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने धर्मशाला में अबतक दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं. कोच द्रविड़ ने कहा, मुझे लगता है कि हम अलग-अलग, विभिन्न संयोजनों के साथ आ सकते हैं. जाहिर तौर पर तीन तेज गेंदबाजों के साथ, शमी जैसे किसी खिलाड़ी का बाहर बैठना और उसे इस मैच में मौका देना एक बढ़िया विकल्प है.

2. आर अश्विन
हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में सबसे बड़ी दावेदारी आर अश्विन को लेकर बनती दिख रही है. क्योंकि अश्विन विकेट भी निकालते हैं और बल्ले से भी जौहर दिखाते हैं. हालांकि धर्मशाला में अश्विन को एक भी विकेट नहीं मिला है. कोच द्रविड़ ने भी संकेत दिया है कि अगर तीन फास्ट और तीन स्पिनर को लेकर प्लेइंग इलेवन तैयार की जाती है, तो आार अश्विन को खिला सकते हैं और जडेजा को ऊपर (बल्लेबाजी क्रम में) ले जा सकते हैं.

3. सूर्यकुमार यादव
वर्ल्ड कप 2023 में सूर्या को बैंच पर ही बैठकर रहना पड़ा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें मौका मिल सकता है. कोच द्रविड़ ने भी उनको मौका दिये जाने का संकेत दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ,सूर्या (सूर्यकुमार यादव) भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार फॉर्म में आ गया था. उसने कुछ शानदार पारियां खेलीं. जैसा कि हम जानते हैं, स्पिन के खिलाफ शानदार खिलाड़ी. बाएं हाथ की स्पिन या ऑफ स्पिन या किसी भी प्रकार की स्पिन के खिलाफ. उन्होंने कहा, यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जो निचले मध्य क्रम में हमारे लिए थोड़ा सा प्रेरक हो तो सूर्या निश्चित रूप से वह व्यक्ति है जो ऐसा कर सकता है.

4. ईशान किशन
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम में ईशान किशन को भी मौका मिल सकता है. कोच द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान को लेकर भी संकेत दिया. द्रविड़ ने कहा, न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनरों और लेग स्पिनरों के खिलाफ इशान किशन को शीर्ष क्रम में मौका देने के संदर्भ में द्रविड़ ने कहा, ईशान का होना अच्छा है. वह अच्छा खेल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










