Zain Naqvi: 26 बॉल पर सेंचुरी, 24 छक्के…IPL के बीच इस खिलाड़ी ने मचाया गदर
zain naqvi fastest century
Zain Naqvi: आईपीएल 2025 की खुमारी के बीच जैन नकवी (Zain Naqvi) नाम के खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान में बल्ले से गदर मचा दिया है. छक्कों की बरसात कर दी. उसने 144 रन केवल छक्कों से बना डाला. तो आइये आपको बताते हैं उस विस्फोटक बल्लेबाज के बारे में. साथ ही यह भी जानते हैं, मैच कब और कहां खेला गया.
Zain Naqvi: आईपीएल 2025 के रोमांच के बीच एक ऐसे विस्फोटक खिलाड़ी की चर्चा मीडिया में तेजी से हो रही है, जिसने अपने बल्ले से मैदान पर रनों की बरसात कर दी. जैन नकवी नाम के खिलाड़ी ने 37 गेंदों में 2 चौकों और 24 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन की विस्फोटक पारी खेली. जैन ने यह कारनामा न तो टी20, न ही वनडे में और न ही टेस्ट क्रिकेट में दिखाया है, बल्कि टी10 मुकाबले में उसने बल्ले से कहर बरपाया.
जैन ने 26 गेंद में जड़ दिया शतक
जैन नकवी ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान केवल 26 गेंदों में शतक जड़ दिया. जैन ने 432.43 के स्ट्राइक से रन बनाए.
मार्खोर मिलानो बनाम सिविडेट मैच में जैन नकवी ने बरपाया कहर
जैन नकवी ने इटली के बोलोगना में यूरोपियन क्रिकेट लीग टी10 टूर्नामेंट के मार्खोर मिलानो बनाम सिविडेट (Markhor Milano vs Cividate) मैच में कहर बरपाया. जैन मार्खोर मिलानो (Markhor Milano) की ओर से खेल रहे थे. टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने बल्ले से मैदान पर तूफान लाया. उनकी कप्तानी पारी के दम पर मार्खोर मिलानो ने सिविडेट (Cividate) को 104 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्खोर मिलानो की टीम ने जैन के नाबाद 160 रनों की पारी के दम पर 10 ओवर में केवल दो विकेट गंवाकर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिर सिविडेट को 9 ओवर में केवल 106 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया.
आखिरी ओवर में जैन ने लगातार 6 गेंद पर जमाए 6 छक्के
जैन नकवी ने अपने पारी में 24 छक्कों का रिकॉर्ड भर नहीं बनाया, बल्कि उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में लगातार 6 छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. जैन ने 10वें ओवर में गुरप्रीत सिंह की गेंद पर लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के जमाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










